12th Fail: विशाल भारद्वाज ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मूवी में कोई स्टार नहीं है लेकिन...
Published by : Ashish Lata Updated At : 07 Feb 2024 11:10 AM
12वीं फेल जबसे ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है, तबसे इसे सभी जगह से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं. बॉलीवुड सेलेब्स जमकर फिल्म की तारीफ कर रहे हैं. अब डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने विक्रांत मैसी की मूवी की जमकर तारीफ की.
विक्रांत मैसी की 12वीं फेल जबसे ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है, तबसे फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स मूवी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. मूवी साल 2023 में एक बड़ी हिट बन गई. ये आईएमडीबी पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाली भारतीय फिल्म बनकर बड़ी सफलता हासिल की है. 10 में से 9.2 की शानदार रेटिंग के साथ, फिल्म ने IMDb की टॉप 250 भारतीय फिल्मों की सूची में टॉप स्थान का दावा किया है. विधु विनोद चोपड़ा की मूवी रियल लाइफ कपल आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी पर आधारित है. अब फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज ने मूवी की सफलता पर बात की है.
विशाल भारद्वाज ने 12वीं फेल की सफलता पर तोड़ी चुप्पी
फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज ने 12वीं फेल की सफलता को स्वतंत्र फिल्मों के लिए “एक उम्मीद की किरण की तरह” बताया है, जब कोई भी इस बारे में निश्चित नहीं है कि सिनेमाघरों में क्या काम करेगा. पीटीआई के अनुसार, विशाल ने यह भी कहा कि स्वतंत्र सिनेमा ने प्रगति की है और ‘अब पीछे जा रहा है.’ उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म निर्माता अब यह पता लगा रहे हैं कि क्या एनिमल, जवान, पठान या ‘माइंडलेस साउथ इंडियन एक्शन फिल्म’ जैसी फिल्म चलेगी.=
विशाल ने ‘स्वतंत्र सिनेमा’ के बारे में की बात
विशाल ने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2024 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “स्वतंत्र सिनेमा ने बहुत प्रगति की है. वास्तव में, यह आगे बढ़ा और अब पीछे जा रहा है. इसके लिए क्या जिम्मेदार है, हम सभी तलाश रहे हैं. एक समय था जब ‘हैदर’, ‘मकबूल’, ‘ओमकारा’, जिसमें अभी भी व्यावसायिक सितारे थे, लेकिन ‘देव डी’ और ओए ‘लकी लकी ओय’ जैसी फिल्मों में हमें उस तरह की फिल्में बनाने के लिए आसानी से पैसे मिल जाते थे. अब इस तरह की फिल्मों के लिए पैसे जुटाना बहुत मुश्किल है, क्योंकि हर कोई डरा हुआ है, हर कोई ‘सिनेमाघरों में क्या चलेगा’ की खोज कर रहा है.”
Also Read: 12th Fail: विजय वर्मा ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- विक्रांत मैसी की मूवी देखकर एकदम से…
विशाल ने 12वीं फेल की सराहना की
12वीं फेल के बारे में बात करते हुए विशाल ने कहा, “इसमें एक उम्मीद की किरण है 12वीं फेल की सफलता. इसमें कोई स्टार नहीं है, कोई अजीबता नहीं है, बैकग्राउंड स्कोर भी खूबसूरत है. यह विधु विनोद चोपड़ा द्वारा किया गया सबसे बेहतर फिल्म निर्माण है. यह उनकी सर्वश्रेष्ठ फिल्म है. फिल्म को जिस तरह की सफलता और प्यार मिला, उसे देखकर अगर कोई उम्मीद की किरण दिखती है कि दर्शक हर तरह की फिल्म देखने के लिए मौजूद हैं. अगर कहानी अच्छी होगी, तो वह जरूर जाकर देखेंगे और अच्छी सफलता मिलेगी.”
12वीं फेल के बारे में
फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा की 12वीं फेल ने शानदार प्रदर्शन किया. इसे 20 करोड़ के कथित बजट में बनाया गया था. विक्रांत मैसी-स्टारर यह फिल्म पिछले साल अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. 12वीं फेल मनोज कुमार शर्मा के जीवन की कहानी है, जो बेहद गरीबी से उबरकर आईपीएस अधिकारी बने. फिल्म उनकी यात्रा पर प्रकाश डालती है और बताती है कि कैसे उनकी पत्नी, आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी ने उनके उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. विक्रांत ने मनोज की भूमिका निभाई, जबकि मेधा शंकर ने श्रद्धा की भूमिका निभाई.
12वीं फेल की तारीफ कर रहे सेलेब्स
विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12वीं फेल आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर आधारित है, जिसमें विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. अक्टूबर 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद हाल ही में ओटीटी पर प्रीमियर हुई इस फिल्म की कंगना रनौत, कैटरीना कैफ, रोहित शेट्टी और कई अन्य हस्तियों ने प्रशंसा की है. कैटरीना कैफ ने लिखा, “मुझे लगता है कि यह साल 2023 संभवतः मेरे लिए उदाहरण देने के लिए सबसे अच्छे वर्षों में से एक है, जहां हमने निश्चित रूप से हाई ऑक्टेन एक्शन वाली व्यावसायिक ब्लॉकबस्टर देखी हैं. मुझे लगता है कि हमें बस इसी उदाहरण की जरूरत है. अगर किसी फिल्म की कहानी दिलचस्प है, तो उसे अपने दर्शक मिल जाएंगे.”
Also Read: 12th Fail: उर्मिला मातोंडकर ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कहानी को कैसे भी बनाना…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










