सलमान खान ने बॉडीगार्ड को सरेआम मारा था थप्पड़, अब शेरा ने बताया क्या हुआ था

सलमान खान इनदिनों अपनी फिल्म ‘भारत’ के अलावा अपने बॉडीगार्ड को थप्पड़ मारने को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. सलमान की हालिया रिलीज फिल्म ‘भारत’ के प्रीमियर के दौरान यह घटना घटी. उनके एक बॉडीगार्ड ने प्रीमियर के दौरान एक बच्चे के साथ बदतमीजी कर दी. यह देखकर सलमान भड़क गये और उन्होंने अपने […]
सलमान खान इनदिनों अपनी फिल्म ‘भारत’ के अलावा अपने बॉडीगार्ड को थप्पड़ मारने को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. सलमान की हालिया रिलीज फिल्म ‘भारत’ के प्रीमियर के दौरान यह घटना घटी. उनके एक बॉडीगार्ड ने प्रीमियर के दौरान एक बच्चे के साथ बदतमीजी कर दी. यह देखकर सलमान भड़क गये और उन्होंने अपने बॉडीगार्ड को थप्पड़ जड़ दिया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. हालांकि अब इस वीडियो को डिलीट कर दिया है. अब सलमान के बॉडीगार्ड शेरा का बयान आया है.
शेरा ने कहा,’ मालिक को जल्दी गुस्सा आ जाता है. वो बच्चों को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव रहते हैं.’ बॉलीवुडलाईफ की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान ने अपनी टीम को सख्त हिदायत दी है कि बच्चों और सीनियर सिटीजन के प्रति सावधान रहें.
दरअसल, भारत के प्रीमियर के दौरान सलमान को देखकर कुछ फैंस बेकाबू हो गये. उनमें एक बच्चा भी था. जब बॉडीगार्ड ने बच्चे के साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया तो सलमान उसका रवैया देख भड़क गये. उन्होंने गार्ड को थप्पड़ मार दिया. खबरें हैं कि उस गार्ड को टीम से निकाल दिया गया है.
एक फैन ने इस घटना का पूरा वीडियो बनाया था और इसे एक एंटरटेनमेंट पोर्टल ने शेयर भी किया था. हालांकि अब इस वीडियो को हटा दिया गया है. यह बात किसी से छुपी नहीं है कि सलमान अपने फैंस का खासा ख्याल रखते हैं. बच्चों से उन्हें खासा लगाव है.
सलमान के घर ईद का जश्न भी धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर सलमान अपनी बालकनी में आये और अपने फैंस से भी मिले. फैंस को देखकर उन्होंने हाथ हिलाया और फैंस की ऐसी भीड़ देखकर उनकी आंखों में चमक नजर आई.
सलमान की फिल्म भारत बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है. सलमान और कैटरीना कैफ की इस फिल्म ने पहले दिन 42.30 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म में इन दो स्टार्स के अलावा तब्बू, जैकी श्रॉफ, दिशा पटानी और सुनील ग्रोवर भी खास रोल में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




