ePaper

कैंसर से जंग में मनीषा कोइराला मददगार रहीं : सोनाली बेंद्रे

Updated at : 09 May 2019 3:24 PM (IST)
विज्ञापन
कैंसर से जंग में मनीषा कोइराला मददगार रहीं : सोनाली बेंद्रे

बेंगलुरु : कैंसर पर जीत पाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने कहा कि अभिनेत्री मनीषा कोइराला इस बीमारी से जंग लड़ने में उनके लिए काफी मददगार साबित हुईं. फिक्की के एफएलओ (बेंगलुरु चैप्टर) की ओर से बुधवार शाम यहां आयोजित बातचीत के एक सत्र में सोनाली ने कहा, “मनीषा (कोइराला) बड़ी मददगार रहीं. वह […]

विज्ञापन

बेंगलुरु : कैंसर पर जीत पाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने कहा कि अभिनेत्री मनीषा कोइराला इस बीमारी से जंग लड़ने में उनके लिए काफी मददगार साबित हुईं. फिक्की के एफएलओ (बेंगलुरु चैप्टर) की ओर से बुधवार शाम यहां आयोजित बातचीत के एक सत्र में सोनाली ने कहा, “मनीषा (कोइराला) बड़ी मददगार रहीं. वह इससे गुजर चुकी हैं और इससे उबर चुकी हैं. उन्होंने इस बारे में एक खूबसूरत किताब भी लिखी है.”

वह उस सवाल का जवाब दे रहीं थी जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या उन्हें कैंसर से लड़ने के लिए युवराज सिंह एवं मनीषा जैसी हस्तियों से कोई सलाह मिली थी. मनीषा को 2012 में गर्भाशय का कैंसर हो गया था लेकिन इलाज के बाद 2014 के मध्य में उन्हें कैंसर मुक्त करार दिया गया था. सोनाली ने कहा कि उन्होंने कैंसर से उबरने वाले क्रिकेटर युवराज सिंह से मुलाकात नहीं की थी. हालांकि वह उनकी मां से मिलीं थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola