शिल्पा शेट्टी ने लॉन्च किया एक स्वास्थ्य संबंधी एप

मुंबई : अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने एक स्वास्थ्य संबंधी एप लॉन्च किया है. शिल्पा ने कहा कि उनका उद्देश्य स्वस्थ जीवन जीने में लोगों की मदद करना है. अदाकारा का कहना है कि उन्हें लगा कि बहुत से लोगों को सहायता, निर्देश और जानकारी की आवश्यकता है…और कई लोग उनसे पूछते भी हैं कि वह […]
मुंबई : अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने एक स्वास्थ्य संबंधी एप लॉन्च किया है. शिल्पा ने कहा कि उनका उद्देश्य स्वस्थ जीवन जीने में लोगों की मदद करना है. अदाकारा का कहना है कि उन्हें लगा कि बहुत से लोगों को सहायता, निर्देश और जानकारी की आवश्यकता है…और कई लोग उनसे पूछते भी हैं कि वह कैसे स्वस्थ रहती हैं. इसलिए उन्होंने अपने अनुभवों को एक एप के जरिए साझा करने की सोची.
उन्होंने कहा कि व्यवसाय में सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञों की मदद से आप अपने घर पर आराम से कसरत कर पाएंगे, जिसमें महंगे उपकरणों या महंगे जिम का सदस्य बनने की जरूरत नहीं होगी. हमारे पास विशेष रूप से सभी स्तरों के लिए बनाई गई योजनाएं हैं. शिल्पा का एप आईओएस पर आज छह मई से और एंड्रॉयड पर आठ जून से उपलब्ध होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




