ePaper

माधुरी दीक्षित-शाहरुख खान की ये पुरानी तसवीर वायरल, वजह है दिलचस्‍प

Updated at : 04 May 2019 10:51 AM (IST)
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित-शाहरुख खान की ये पुरानी तसवीर वायरल, वजह है दिलचस्‍प

माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान की जोड़ी बॉलीवुड की ए‍वरग्रीन जोड़ी में से एक मानी जाती है. इस जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्‍में दी है. आज भी दोनों जब कभी भी एकसाथ परफॉर्म करते हैं तो उनकी कैमेस्‍ट्री देखते ही बनती है. अब शाहरुख और माधुरी की एक पुरानी तसवीर तेजी से वायरल हो रही […]

विज्ञापन

माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान की जोड़ी बॉलीवुड की ए‍वरग्रीन जोड़ी में से एक मानी जाती है. इस जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्‍में दी है. आज भी दोनों जब कभी भी एकसाथ परफॉर्म करते हैं तो उनकी कैमेस्‍ट्री देखते ही बनती है. अब शाहरुख और माधुरी की एक पुरानी तसवीर तेजी से वायरल हो रही है. इस तसवीर को देखकर फैंस को पुराने दिनों की याद आ गई. इस फोटो के वायरल होने की वजह भी बड़ी दिलचस्‍प है.

माधुरी और शाहरुख की इस तसवीर में उनकी कैमेस्ट्री से ज्यादा शाहरुख का पाउट सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. उनका एक्‍सप्रेशन भी देखने लायक है. खास बात यह है कि उस वक्‍त मोबाइल और सेल्‍फी का दौर नहीं था.

इस तसवीर में माधुरी ब्‍लू कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं वहीं शाहरुख ने ब्‍जेलर पहना है और पाउट बनाने की कोशिश कर रहे हैं. शाहरुख का यह अंदाज फैंस को बेहद भा रहा है. यह फिल्‍म ‘हम तुम्‍हारे हैं सनम’ के सेट की है. फिल्‍म में शाहरुख और माधुरी ने पति-पत्‍नी का किरदार निभाया था और सलमान खान, माधुरी के दोस्‍त के रोल में नजर आये थे. फिल्‍म में ऐश्‍वर्या राय भी नजर आई थीं.

फिल्‍म साल 2002 में रिलीज हुई थी. हालांकि फिल्‍म 8 साल पहले 1994 में ही पूरी हो चुकी थी. माना जा है कि यह तसवीर भी उसी समय की है. फिल्‍म की रिलीज में देरी की वजह से यह बॉक्‍स ऑफिस फ्लॉप रही थी.

वर्कफ्रंट की बात करें तो माधुरी दीक्षित हाल ही में फिल्‍म कलंक में नजर आई थीं. फिल्‍म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्‍हा और आदित्‍य रॉय कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं. हालांकि फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola