Coolie No 1 Remake : गाेविंदा के बाद अब वरुण धवन बनेंगे ”कूली नंबर 1”, जानें रिलीज डेट

मुम्बई : वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म ‘कूली नंबर 1’ एक मई, 2020 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी. वरुण ने बुधवार को ट्विटर पर यह एलान किया. उन्होंने लिखा, आज का दिन- अगले साल. आयेगा कूली नंबर 1, होगा कमाल. कूली नंबर 1 फिल्म एक मई, 2020 को रिलीज होगी. उन्होंने अपने […]
मुम्बई : वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म ‘कूली नंबर 1’ एक मई, 2020 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी. वरुण ने बुधवार को ट्विटर पर यह एलान किया. उन्होंने लिखा, आज का दिन- अगले साल. आयेगा कूली नंबर 1, होगा कमाल. कूली नंबर 1 फिल्म एक मई, 2020 को रिलीज होगी.
उन्होंने अपने कूली बैज की तस्वीर भी साझा की, जिसपर लिखा है ‘डब्ल्यू रेलवे नंबर 1 लाइसेंस प्राप्त पोर्टर.’ ‘कूली नंबर 1’ इसी नाम की फिल्म का रीमेक है, जिसमें गोविंदा और करिश्मा कपूर मुख्य किरदार में थे.
उस फिल्म का निर्देशन वरुण के पिता फिल्मकार डेविड धवन ने किया था. डेविड धवन ही नयी फिल्म का भी निर्देशन करेंगे. इसे वासु भगनानी बना रहे हैं. भगनानी ही 1995 की इस हिट कॉमेडी फिल्म के निर्माता थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










