एक विलेन जैसी फिल्म क्यूं नहीं करना चाहते वरुण

मुंबईः स्टूडेंस ऑफ द ईयर के बाद करण जौहर एक बार फिर वरुण धवन और आलिया भट्ठ के साथ काम कर रहे हैं. वरुण इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है धवन का कहना है कि अभी वह मनोरंजन करने वाली फिल्मों पर ध्यान देना चाहते हैं. उन्हें संजीदा और गंभीर फिल्में करने का अभी […]
मुंबईः स्टूडेंस ऑफ द ईयर के बाद करण जौहर एक बार फिर वरुण धवन और आलिया भट्ठ के साथ काम कर रहे हैं. वरुण इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है धवन का कहना है कि अभी वह मनोरंजन करने वाली फिल्मों पर ध्यान देना चाहते हैं. उन्हें संजीदा और गंभीर फिल्में करने का अभी कोई शौंक नहीं है. वरुण वैसी फिल्में करना चाहते हैं जिसमें लोग मजा ले सकें ना कि सोचने पर मजबूर हों.
उनका मानना है कि कलाकार को एक वक्त के बाद ही संजीदा फिल्मों में काम करना चाहिए जब वह उस लायक हो जाए. हालांकि वरुण उन फिल्मों से दूर नहीं रहना चाहते लेकिन उनका मानना है कि जब मेरा लुक कुछ मैच्योर हो जायेगा तब मैं संजीदा फिल्मों में काम कर सकता हूं. उम्र के हिसाब से मैं सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणबीर सिंह और अर्जुन कपूर से छोटा हूं. वरूण धवन ने अपनी आने वाली दूसरी फिल्म ‘बदलापुर’ की भी चर्चा की उन्होंने कहा कि यह ‘आउट एंड आउट’ थ्रिलर फिल्म होगी. आलिया और वरुण ‘हंपटी शर्मा की दुल्हनियां’ के लिए प्रमोशन कर रहे हैं. इस फिल्म से दोनों को काफी उम्मीदें है. करण जौहर भी इस फिल्म के जरिये लोगों के दिलों पर एक बार फिर राज करना चाहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




