ePaper

...इसलिए करीना कपूर ने स्थगित की ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग

Updated at : 28 Apr 2019 11:04 AM (IST)
विज्ञापन
...इसलिए करीना कपूर ने स्थगित की ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान इन दिनों राजस्थान के उदयपुर में फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में अभिनेत्री करीना कपूर भी नजर आयेंगी. फिल्म करीना कॉप के किरदार में दिखेंगी. पहले खबरें चर्चा में थी कि करीना जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी, लेकिन अब करीना ने […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान इन दिनों राजस्थान के उदयपुर में फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में अभिनेत्री करीना कपूर भी नजर आयेंगी. फिल्म करीना कॉप के किरदार में दिखेंगी. पहले खबरें चर्चा में थी कि करीना जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी, लेकिन अब करीना ने मूवी की शूटिंग को स्थगित कर दिया है.

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार फिल्म ‘गुडन्यूज’ और मैग्जीन के फोटोशूट में व्यस्त होने के कारण करीना बेटे तैमूर को टाइम नहीं दे पायीं. यही कारण है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग को पोस्टपोन करने का काम किया है. करीना अब मई की बजाय जून में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी.

करीना फिलहाल तैमूर के साथ वक्त बिताना चाहती हैं. यहां चर्चा कर दें कि तैमूर की प्लेग्रुप की छुट्टियां मई से शुरू होगी. करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर के साथ पूरा समय बिताती हैं. वह तैमूर को हमेशा से ही फर्स्ट प्रायोरिटी में रखतीं हैं. अंग्रेजी मीडियम की बात करें तो फिल्म में करीना और इरफान पहली बार एक साथ काम करेंगे. इस फिल्म में इरफान मिस्टर चंपक के रूप में नजर आने वाले हैं, जो घसीटाराम मिष्ठान भंडार (मिठाई की दुकान) के ऑनर हैं.

फिल्म में इरफान की बेटी के किरदार में राधिका मदान दिखेंगी जो पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola