जॉन के साथ रोमांस की तैयारी में एश्वर्या

मुंबई:बच्चन परिवार की बहू बनने के बाद ऐश्वर्या राय फिल्मों में कमबैक करने जा रहीं हैं. बताया जा रहा है कि वह जॉन अब्राहम के साथ फिल्म में कमबैक करेंगी. कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान ऐश्वर्या ने खुद धुंध छांट दी और सबको बताया कि डायरेक्टर संजय गुप्ता की फिल्म ‘जज्बा’ से वह कमबैक करेंगी. […]
मुंबई:बच्चन परिवार की बहू बनने के बाद ऐश्वर्या राय फिल्मों में कमबैक करने जा रहीं हैं. बताया जा रहा है कि वह जॉन अब्राहम के साथ फिल्म में कमबैक करेंगी. कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान ऐश्वर्या ने खुद धुंध छांट दी और सबको बताया कि डायरेक्टर संजय गुप्ता की फिल्म ‘जज्बा’ से वह कमबैक करेंगी. बताया जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल की शुरु आत में फ्लोर पर जायेगी.
यानी साल 2015 में हम ऐश्वर्या राय बच्चन को फिर से बड़ी स्क्रीन पर देख सकते हैं. इसके बाद शुरू हुई कानाफूसी कि ऐश्वर्या का हीरो कौन होगा. चूंकि यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है इसलिए चॉकलेटी फेस तो पहले ही खारिज हो गये थे. अब एक अखबार ने दावा किया है कि इस रोल के लिए जॉन अब्राहम ने रजामंदी दे दी है. जॉन इससे पहले संजय गुप्ता के साथ शूट आउट एड वडाला और जिंदा में काम कर चुके हैं.
अगर यह खबर सही है, तो यह पहली मर्तबा होगा जब ऐश्वर्या और जॉन पर्दे पर एक साथ काम करेंगे. आखिरी बार ऐश्वर्या साल 2010 में रितिक रोशन के साथ संजय लीला भंसाली की गुजारिश में नजर आयी थीं. उसके बाद उन्हें मधुर भंडारकर की फिल्म हीरोइन के लिए साइन किया गया था. इसकी शूटिंग भी शुरू हो गयी थी, लेकिन तभी ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी की खबर आ गयी और उनकी जगह करीना कपूर ने ले ली.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




