लोग मुझे कहते थे मुझमें अदाकाराओं वाली बात नहीं: फातिमा सना शेख

नयी दिल्ली : ‘दंगल’ जैसी दमदार फिल्म से बतौर अदाकारा अपनी बॉलीवुड पारी की शुरुआत करने वाली फातिमा सना शेख का कहना है कि इतनी बड़ी फिल्म के साथ करियर की शुरुआत करने के बाद भी उनका सफर आसान नहीं था क्योंकि लोग उन्हें कहते थे कि वह दिखने में दीपिका पादुकोण या कैटरीना कैफ […]
नयी दिल्ली : ‘दंगल’ जैसी दमदार फिल्म से बतौर अदाकारा अपनी बॉलीवुड पारी की शुरुआत करने वाली फातिमा सना शेख का कहना है कि इतनी बड़ी फिल्म के साथ करियर की शुरुआत करने के बाद भी उनका सफर आसान नहीं था क्योंकि लोग उन्हें कहते थे कि वह दिखने में दीपिका पादुकोण या कैटरीना कैफ जैसी अदाकाराओं सी नहीं है.
फातिमा ने हालांकि बतौर बाल कलाकार कमल हासन की फिल्म ‘‘चाची 420” से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1997 में की थी. अदाकारा का कहना है कि किरदारों के लिए बार-बार ठुकराए जाने के कारण उनका ध्यान पारम्परिक प्रमुख किरदारों से हटकर अच्छी भूमिकाओं की ओर गया.
फातिमा ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘ मैं एक बाल कलाकार थी. मैंने अभिनय छोड़ा और कई वर्ष बाद वापसी करना आसान नहीं था. मुझे कोई काम नहीं मिल रहा था. लोग मुझे कहते थे कि मैं दीपिका पादुकोण या कैटरीना कैफ की तरह नहीं दिखती.’
उन्होंने आगे कहा,’ लोग कहते थे कि क्योंकि मैं एक अभिनेत्री की तरह नहीं दिखती इसलिए मुझे जो काम मिल रहा है वह कर लेना चाहिए. ऐसे कई वाकये हैं जब मुझे कहा गया कि मैं उतनी बेहतर नहीं हूं.”
अदाकारा ने कहा कि उनमें कैमरे के आगे अपनी कला दिखाने की इच्छा इतनी प्रबल थी कि उन्होंने इन बेकार की बातों पर ध्यान नहीं दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




