आमिर के होने पर भी पीके में फीके नहीं पड़ेंगे सुशांत

Updated at : 02 Jul 2014 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
आमिर के होने पर भी पीके में फीके नहीं पड़ेंगे सुशांत

मुंबईः टीवी से फिल्म तक का सफर तय करने वाले अमिनेता सुशांत सिंह राजपूत को अपनी आने वाली फिल्म "पीके" से बहुत उम्मीदें है. हालांकि इस फिल्म में मुख्य कलाकार के रुप में आमिर खान नजर आयेंगे. लेकिन सुशांत अपनी भूमिका को लेकर काफी संतुष्ट है. फिल्म में उन्हें एक महत्वपूर्ण किरदार दिया गया है. […]

विज्ञापन

मुंबईः टीवी से फिल्म तक का सफर तय करने वाले अमिनेता सुशांत सिंह राजपूत को अपनी आने वाली फिल्म "पीके" से बहुत उम्मीदें है. हालांकि इस फिल्म में मुख्य कलाकार के रुप में आमिर खान नजर आयेंगे. लेकिन सुशांत अपनी भूमिका को लेकर काफी संतुष्ट है. फिल्म में उन्हें एक महत्वपूर्ण किरदार दिया गया है.

सुशांत के लिए यह फिल्म इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस फिल्म में आमिर जैसे सितारों के बीच उन्हें अपनी पहचान बना कर रखनी है. इसके साथ ही उन्हें अपनी अभिनय क्षमता के जरिये भी लोगों को अपनी ओर खींचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी. आमिर ने कई फिल्में ऐसी की है जिसमें उनकी दमदार अभिनय की वजह से दूसरे कलाकार उनके सामने फीके पड़ गये.

धूम 3 में उनके द्वारा निभायी गयी विलेन की भूमिका इसका ताजा उदाहरण है. सुशांत इस फिल्म में खुद के किरदार के साथ पूरा न्याय करना चाहते है उन्होंने कहा कि मैंने इस रोल को निभाने के लिए काफी मेहनत की है. उन्होंने कहा कि इस फिल्म में मेरी भूमिका सबको चौकाने वाली होगी. उनके किरदार का नाम शिवा है. उन्होंने कहा कि आमिर के साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा उनसे काफी कुछ सीखने को मिला.

राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आमिर और सुशांत के अलावा अनुष्का शर्मा ,संजय दत्त और बोमन ईरानी की भी मुख्य भूमिका है. दर्शक इस फिल्म को 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में देख पायेंगे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola