ePaper

Sridevi Death Anniversary: बार-बार देखा जा रहा है श्रीदेवी का ये पुराना VIDEO

Updated at : 23 Feb 2019 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
Sridevi Death Anniversary: बार-बार देखा जा रहा है श्रीदेवी का ये पुराना VIDEO

श्रीदेवी ठीक एक साल पहले इस दुनिया को अलविदा कह गई थीं. 24 फरवरी को उनकी पहली पुण्यतिथि है. फैंस के दिलों दिग्‍गज अदाकारा श्रीदेवी की यादें जिंदा हैं. उनके परिवार के लिए यह समय बेहद ही मुश्किलों भरा रहा. अब श्रीदेवी की डेथ एनिवर्सरी से एक दिन पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर […]

विज्ञापन

श्रीदेवी ठीक एक साल पहले इस दुनिया को अलविदा कह गई थीं. 24 फरवरी को उनकी पहली पुण्यतिथि है. फैंस के दिलों दिग्‍गज अदाकारा श्रीदेवी की यादें जिंदा हैं. उनके परिवार के लिए यह समय बेहद ही मुश्किलों भरा रहा. अब श्रीदेवी की डेथ एनिवर्सरी से एक दिन पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने शादी की 22वीं सालगिरह पर शेयर किया था. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है.

इस वीडियो को शेयर करते हुए बोनी कपूर ने लिखा था, यह श्रीदेवी के साथ बिताया गया वो आखिरी पल है. उन्‍होंने इस वीडियो को साझा करते हुए अपनी दिल की बात लिखी है और उन्‍हें ‘अनमोल’ बताया.

श्रीदेवी 24 फरवरी को अपने परिवार और पूरे देश को सदमा देकर चली गईं. हम आज भी उनके किस्से उनकी फिल्मों को याद करते हैं. श्रीदेवी आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ में कैमियो करती नजर आई थीं. यह फिल्म उन्होंने मौत से पहले शूट की थी. किसे पता था यह फिल्‍म श्रीदेवी की आखिरी याद बनकर रह जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola