Gully Boy विल स्मिथ ने इस बात के लिए की रणवीर की तारीफ

मुंबई : हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ ने रणवीर सिंह की नयी फिल्म ‘गली ब्वॉय’ में उनके प्रदर्शन की तारीफ की है. जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म बीते शुक्रवार को रिलीज हुई है और सिंह के साथ इसमें आलिया भट्ट भी नजर आ रही हैं. इस फिल्म को आलोचकों एवं प्रशंसकों दोनों से तारीफ […]
मुंबई : हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ ने रणवीर सिंह की नयी फिल्म ‘गली ब्वॉय’ में उनके प्रदर्शन की तारीफ की है. जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म बीते शुक्रवार को रिलीज हुई है और सिंह के साथ इसमें आलिया भट्ट भी नजर आ रही हैं.
इस फिल्म को आलोचकों एवं प्रशंसकों दोनों से तारीफ मिल रही है. फिल्म में रणवीर सिंह को आने वाले समय का रैपर दिखाया गया है जो अपनी जिंदगी पर गीत बनाकर मुंबई की सड़कों पर गा कर अपने सपने पूरे करने निकला है.
स्मिथ ने इंस्टाग्राम के अपने आधिकारिक पेज पर रणवीर को फिल्म के लिए बधाई दी. अभिनेता ने वीडियो में कहा, यो रणवीर… बधाई हो. आपने जो किया वह मुझे बहुत पसंद आया.
गली ब्वॉय. उन्होंने कहा, मैंने ओल्ड स्कूल हिप हॉप देखा है, पूरे विश्व का हिप हॉप देखा है. मुझे यह पसंद आ रहा है. ढेर सारी शुभकामनाएं. बॉक्स ऑफिस में पहले दिन ‘गली ब्वॉय’ ने 18.7 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म का निर्माण रितेश सिद्धवानी एवं फरहान अख्तर ने किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




