ePaper

सानिया मिर्जा की बायोपिक फिल्म पर काम शुरू, टेनिस स्‍टार से कही ये खास बात

Updated at : 09 Feb 2019 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
सानिया मिर्जा की बायोपिक फिल्म पर काम शुरू, टेनिस स्‍टार से कही ये खास बात

हैदराबाद : भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने शुक्रवार को कहा कि फिल्मकार रोनी स्क्रूवाला उनके जीवन पर आधारित (बायोपिक) फिल्म बनायेंगे. ग्रैंडस्लैम (युगल) जीतने वाली भारत की इकलौती महिला खिलाड़ी ने बताया कि उन्होंने इस बायोपिक के लिए करार पर हस्ताक्षर कर दिये हैं और इस पर पहले ही काम शुरू हो चुका है. […]

विज्ञापन

हैदराबाद : भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने शुक्रवार को कहा कि फिल्मकार रोनी स्क्रूवाला उनके जीवन पर आधारित (बायोपिक) फिल्म बनायेंगे. ग्रैंडस्लैम (युगल) जीतने वाली भारत की इकलौती महिला खिलाड़ी ने बताया कि उन्होंने इस बायोपिक के लिए करार पर हस्ताक्षर कर दिये हैं और इस पर पहले ही काम शुरू हो चुका है.

सानिया ने एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘यह शानदार है. इस बारे में काफी समय से बात चल रही थी. करार पर हस्ताक्षर कर दिये गये हैं. मैं इसका इंतजार कर रही हूं.’ उन्होंने बताया कि फिल्म के शुरूआती दौर का काम शुरू हो चुका है.

सानिया ने कहा, ‘ यह सब आपसी समझदारी से हो रहा है. मुझे लगता है कि यह मेरी कहानी है तो इसमें मेरा सुझाव अहम होगा.’ उन्होंने कहा, ‘हमारी बातचीत काफी शुरूआती दौर में है. इसलिए हम आज सिर्फ इसकी घोषणा कर रहे है और इसके बाद निर्देशक, लेखक और अभिनेताओं के बार में फैसला होगा. अभी इसमें काफी समय लगेगा.’

इससे पहले पिछले कुछ वर्षों में खिलाड़ियों के जीवन पर एम सी मेरीकोम, दंगल, भाग मिल्खा भाग और एम.एस धौनी जैसी बायोपिक बन चुकी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola