शाहिद कपूर की फिल्म के सेट पर हुआ बड़ा हादसा, एक व्यक्ति की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2019 12:30 PM
शाहिद कपूर की आनेवाली फिल्म ‘कबीर सिंह’ के सेट से एक बड़ी खबर आ रही है. पिछले कुछ समय से फिल्म की शूटिंग मसूरी के एक होटल में चल रही है. मिली जानकारी के अनुसार सेट पर 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. शूटिंग के दौरान एक जनरेटर कंपनी के साथ काम करनेवाले […]
शाहिद कपूर की आनेवाली फिल्म ‘कबीर सिंह’ के सेट से एक बड़ी खबर आ रही है. पिछले कुछ समय से फिल्म की शूटिंग मसूरी के एक होटल में चल रही है. मिली जानकारी के अनुसार सेट पर 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. शूटिंग के दौरान एक जनरेटर कंपनी के साथ काम करनेवाले रामू को गुरुवार को होटल में जनरेटर ठीक करने के बुलाया गया था.
रिपेयरिंग के दौरान उसका मफलर जनरेटर के पंखे में फंस गया और उसने उसे खींच लिया. इसके बाद उनका सिर गंभीर रूप से घायल हो गया. जख्मी हालत में रामू को देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
इस फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म सुपरहिट तेलुगू फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की रीमेक है. शाहिद कपूर एक्टर विजय देवरकोंडा का रोल निभायेंगे, जिसमें वे एक शराबी डॉक्टर बनेंगे. इस फिल्म के तमिल वर्जन को खासा पसंद किया गया था, ऐसे में डायरेक्टर और शाहिद कपूर को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










