आलोचकों को ठेंगा दिखाती ''हमशक्लस''

Updated at : 23 Jun 2014 3:25 PM (IST)
विज्ञापन
आलोचकों को ठेंगा दिखाती ''हमशक्लस''

मुंबई:साजिद खान निर्देशित फिल्म ‘हमशक्लस’ लोगों को काफी पसंद आ रही है. इस फिल्म ने तीन दिन में ही 40 करोड़ कमाई कर ली है. इस फिल्‍म ने रिलीज वाले दिन 12.5 करोड़,शनिवार को 12.59 करोड़ और रविवार को 15.04 करोड़ की कमाई की. इस तरह इसने तीन दिन में 40.13 करोड की कमाई करके […]

विज्ञापन

मुंबई:साजिद खान निर्देशित फिल्म ‘हमशक्लस’ लोगों को काफी पसंद आ रही है. इस फिल्म ने तीन दिन में ही 40 करोड़ कमाई कर ली है. इस फिल्‍म ने रिलीज वाले दिन 12.5 करोड़,शनिवार को 12.59 करोड़ और रविवार को 15.04 करोड़ की कमाई की.

इस तरह इसने तीन दिन में 40.13 करोड की कमाई करके रिकार्ड बनाया है. यह तीसरी ऐसी फिल्‍म है जिसने अपने पहले तीन दिन में कमाई के इस आंकड़े को छुआ है. इस फिल्‍म में सैफ अली खान ,विपाशा बसु, तमन्ना भाटिया, रितेश देशमुख ,राम कपूर और ईशा गुप्ता लीड रोल में हैं. बताया जा रहा है कि इस शुक्रवार यह अकेली फिल्‍म थी जो रिलीज हुई जिसका फायदा इसे होता दिख रहा है.

फिल्‍म को लेकर विपाशा नाराज थीं
फिल्‍म के रिलीज के पहले अभिनेत्री विपाशा बसु काफी नाराज चल रहीं थीं. उन्होंने इसका कारण फिल्‍म में उनके रोल के साथ छेडछाड़ बताया था. वे फिल्म के प्रमोशन के दौरान नजर नहीं आईं थी. जिसके बाद विवाद पैदा हो गया जिसकी सफाई बाद में विपाशा ने ट्विटर पर सफाई भी दी.

फिल्म में तमन्ना का बिकनी पहनने से इनकार

फिल्‍म रिलीज के पहले ऐसी खबर आई की ईशा गुप्ता और विपाशा बसु बोल्ड रोल में नजर आने वाली हैं जबकि तमन्ना ने फिल्‍म की शूटिंग के दौरान बिकनी पहनने से मना कर दिया था. दोनों बोल्ड अभिनेत्रियों के साथ काम करना तमन्ना के लिए चुनौती से कम नहीं था. फिर भी अपनी अदाओं से तमन्ना ने लोगों को बोल्ड कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola