ePaper

सिर्फ ''चिल'' या ''मस्ती'' के लिए कर सकते हैं डेट, जाह्नवी की ये बात सुनकर भड़क जाती थीं श्रीदेवी

Updated at : 03 Jan 2019 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
सिर्फ ''चिल'' या ''मस्ती'' के लिए कर सकते हैं डेट, जाह्नवी की ये बात सुनकर भड़क जाती थीं श्रीदेवी

मुंबई : श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर क्या किसी लड़के के साथ डेट कर रहीं हैं. नहीं ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि चर्चा का बाजार गरम है. साल 2018 में आयी फिल्म ‘धड़क’ से डेब्यू करने वाली जाह्नवी एक ही फिल्म के बाद फेमस हो गयीं. उनकी पॉप्युलैरिटी काफी बढ़ चुकी है. एक फिल्म […]

विज्ञापन

मुंबई : श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर क्या किसी लड़के के साथ डेट कर रहीं हैं. नहीं ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि चर्चा का बाजार गरम है. साल 2018 में आयी फिल्म ‘धड़क’ से डेब्यू करने वाली जाह्नवी एक ही फिल्म के बाद फेमस हो गयीं. उनकी पॉप्युलैरिटी काफी बढ़ चुकी है. एक फिल्म कलाकार की लाइफ में लिंक-अप्स और अफेयर्स की चर्चा होना काफी आम है. जाह्नवी के साथ भी यही चल रहा है.

यदि आपको याद हो तो डेब्यू फिल्म के समय से ही उनका नाम उनके को-स्टार ईशान खट्टर के साथ लोगों ने जोड़ना शुरू कर दिया था. वैसे तो जाह्नवी अभी तक अपनी मॉम श्रीदेवी के निधन के बाद से दुखी हैं, लेकिन जब बात डेटिंग या फिर रोमांस की आती है, तो उनको अपनी मां की याद आ जाती है. जाह्नवी ने पिछले दिनों ही एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी डेटिंग लाइफ को लेकर या फिर उनकी लाइफ में जो भी लड़के थे, उन्हें लेकर उनकी मां श्रीदेवी और पापा बोनी कपूर का रिऐक्शन काफी ड्रमैटिक रहता था.

जाह्नवी ने कहा कि मेरी डेटिंग लाइफ को लेकर मॉम और पापा काफी ड्रमैटिक हुआ करते थे. वे अकसर कहते नजर आते थे कि जब तुम्हें कोई लड़का अच्छा लगने लगे तो सीधे हमारे पास आना और हम तुम्हारी शादी करा देंगे. इस पर मेरा रिएक्शन रहता था कि जिस भी लड़के को मैं पसंद करती हूं जरूरी नहीं कि मैं सभी से विवाह के बंधन में बंध जाऊं. हम सिर्फ चिल या मस्ती के लिए भी तो डेट कर सकते हैं.

इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी ने आगे कहा कि ‘चिल और मस्ती’ की बात सुनकर मां कह देतीं थीं, ‘चिल…? चिल का मतलब बताओ तो…क्या होता है चिल का मतलब? यहां चर्चा कर दें कि फिल्मों में आने से पूर्व भी जाह्नवी का नाम उनके एक-दो फ्रेंड्स के साथ जोड़ा गया था. उनके साथ उनकी कुछ फोटोज़ भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है, लेकिन इंटरव्यू में जाह्नवी ने साफ कहा कि वह फिलहाल किसी के भी साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola