ePaper

इस डायरेक्‍टर के कायल हैं रणवीर सिंह

Updated at : 04 Dec 2018 3:00 PM (IST)
विज्ञापन
इस डायरेक्‍टर के कायल हैं रणवीर सिंह

रणवीर सिंह इनदिनों अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर सुर्खियों में थे. हाल ही में उन्‍होंने दीपिका पादुकोण संग इटली के लेक कोमो में शादी रचाई. हाल ही में उन्‍होंने मुंबई में शादी की तीसरी रिसेप्‍शन पार्टी दी जिसमें बॉलीवुड से लेकर खेल जगत की कई जानीमानी हस्तियों ने शिरकत की थी. इससे पहले इस स्‍टार […]

विज्ञापन

रणवीर सिंह इनदिनों अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर सुर्खियों में थे. हाल ही में उन्‍होंने दीपिका पादुकोण संग इटली के लेक कोमो में शादी रचाई. हाल ही में उन्‍होंने मुंबई में शादी की तीसरी रिसेप्‍शन पार्टी दी जिसमें बॉलीवुड से लेकर खेल जगत की कई जानीमानी हस्तियों ने शिरकत की थी. इससे पहले इस स्‍टार जोड़ी ने पहला रिसेप्‍शन बेंगलुरू, दूसरा मुंबई और फिर तीसरी पार्टी भी मुंबई में ही दी थी. अब रणवीर अपनी आने वाली फिल्‍म ‘सिंबा’ को लेकर चर्चा में हैं.

फिल्‍म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है. रणवीर का कहना है कि वह रोहित शेट्टी के कायल हैं क्योंकि वह अपनी फिल्मों में हीरो को जिस तरह से पेश करते हैं, वैसा कोई और नहीं कर सकता.’

उनका मानना है कि फिल्म जगत का हर अभिनेता निर्देशक के साथ काम करना चाहता है. रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ में रणवीर उनके साथ पहली बार काम कर रहे हैं. फिल्म में रणवीर पुलिसकर्मी की भूमिका में हैं.

रणवीर ने कहा, ‘रोहित शेट्टी की तरह कोई हीरो को पेश नहीं करता. इसलिए हर अभिनेता रोहित शेट्टी की फिल्म में काम करना चाहता है क्योंकि आपको पता है कि जैसे वह आपको पेश करेंगे, वैसे कोई और नहीं कर सकता. उनकी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाना बड़े सम्मान और गर्व की बात है.’ फिल्म ‘सिम्बा’ में सारा अली खान भी नजर आएंगी. फिल्म 28 दिसम्बर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola