2.0 Box Office Collection Day 1: रजनीकांत-अक्षय कुमार की फिल्‍म ने पहले दिन कमाये इतने करोड़

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2018 2:09 PM

विज्ञापन

रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्‍म ‘2.0’ गुरुवार को रिलीज हो गई. उम्‍मीद के मुताबिक फिल्‍म को दर्शकों की तरफ से शानदार रिस्‍पांस मिला है. फिल्‍म की बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करते हुए 20 करोड़ रुपये की कमाई है. यह कमाई सिर्फ हिंदी वर्जन की है. फिल्‍म तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हुई […]

विज्ञापन

रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्‍म ‘2.0’ गुरुवार को रिलीज हो गई. उम्‍मीद के मुताबिक फिल्‍म को दर्शकों की तरफ से शानदार रिस्‍पांस मिला है. फिल्‍म की बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करते हुए 20 करोड़ रुपये की कमाई है. यह कमाई सिर्फ हिंदी वर्जन की है. फिल्‍म तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हुई है. अक्षय कुमार इसी फिल्‍म से साउथ इंडस्‍ट्री में डेब्‍यू कर रहे हैं.

ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर जानकारी दी कि, फिल्‍म ने अच्‍छी शुरूआत की है. फिल्‍म ने पहले दिन 20.25 करोड़ की कमाई की है.

हमेशा की तरह इस अवसर पर उनके प्रशंसक काफी उत्साह में नजर आए. प्रशंसक ‘2.0′ फिल्म को देखने के लिए तड़के 3.30 बजे ही यहां भारी संख्या में एकत्र हो गये और सुपरस्टार के प्रति अपने प्यार का इजहार किया. नवी मुंबई और विरार जैसे दूर के क्षेत्रों से आए प्रशंसकों ने पर्दे पर अपने थलैवर को देखने से पहले आरती उतारी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola