#2point0: रिलीज से एक दिन पहले नजर आया अक्षय का सबसे खतरनाक लुक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2018 8:56 PM

विज्ञापन

अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर फिल्म 2.0 गुरुवार 29 नवंबरको सिनेमाघरों में आ रही है. फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले अक्षय कुमार ने अपने फैन्स के लिए फिल्म से जुड़ा एक नया पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर में अक्षय कुमार 2.0 में निभाये गये किरदार के सबसे खतरनाक रूप में नजर आये […]

विज्ञापन

अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर फिल्म 2.0 गुरुवार 29 नवंबरको सिनेमाघरों में आ रही है. फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले अक्षय कुमार ने अपने फैन्स के लिए फिल्म से जुड़ा एक नया पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर में अक्षय कुमार 2.0 में निभाये गये किरदार के सबसे खतरनाक रूप में नजर आये हैं.

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह डरावना पोस्टर साझा करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा है- कल दुनिया बदल जाएगी, कल हमारी दुनिया बदल जाएगी, कल नयी शुरुआत होगी. बतातेचलें कि यह फिल्म 3डी में भी रिलीज होगी.

https://www.instagram.com/p/BquMGSAnjBg/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

मालूम हो कि दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड केखिलाड़ी अक्षय कुमार की ‘2.0’ भारत की बड़े बजट की फिल्म बतायी जा रही है. ‘2.0’ में अक्षय कुमार जहां खलनायक की भूमिका में नजर आनेवाले हैं, तो वहीं रजनीकांत बतौर अभिनेता दिखेंगे.

फिल्म ‘2.0’ को जहां कुछ लोग साल 2010 में आयी रजनीकांत की फिल्म ‘रोबोट’ का सीक्वल कह रहे हैं, तो कुछ इसको रोबोट 2 बता रहे हैं.

फिल्म ‘रोबोट’ में रजनीकांत ने जिस ‘रोबोट’ का किरदार निभाया था, उसका नाम चिट्टी था. वहीं, नयी फिल्म ‘2.0’ के ट्रेलर से भी मालूम होता है कि इस फिल्म में भी रजनीकांत का नाम चिट्टी है.

2 point 0 का ट्रेलर देखें –

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola