''भैयाजी सुपरहिट'' को सनी देओल की पिछली फिल्मों से मिली अच्छी ओपनिंग

Updated at : 24 Nov 2018 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
''भैयाजी सुपरहिट'' को सनी देओल की पिछली फिल्मों से मिली अच्छी ओपनिंग

सनी देओलकीबहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ इस शुक्रवार को रिलीज हुई और इसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग मिली है. इसे देखते हुए ‘भैयाजी सुपरहिट’ को सनी देओल की पिछली फिल्मों- ‘मोहल्ला अस्सी’, ‘पोस्टर बॉयज’, ‘घायल वंस अगेन’ से बेहतर कलेक्शन की उम्मीद है. नीरज पाठक निर्देशित ‘भैयाजी सुपरहिट’ एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसमें सनी ने […]

विज्ञापन

सनी देओलकीबहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ इस शुक्रवार को रिलीज हुई और इसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग मिली है. इसे देखते हुए ‘भैयाजी सुपरहिट’ को सनी देओल की पिछली फिल्मों- ‘मोहल्ला अस्सी’, ‘पोस्टर बॉयज’, ‘घायल वंस अगेन’ से बेहतर कलेक्शन की उम्मीद है.

नीरज पाठक निर्देशित ‘भैयाजी सुपरहिट’ एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसमें सनी ने एक ऐसे डॉन का किरदार निभाया है जो फिल्मस्टार बनना चाहता है. प्रीति जिंटा उनकी पत्नी के रोल में हैं, जबकि अमीषा पटेल ने एक फिल्मस्टार का किरदार निभाया है. अरशद वारसी फिल्म निर्देशक के किरदार में हैं, जबकि श्रेयस तलपड़े ने भैयाजी के सहयोगी की भूमिका निभायी है.

बॉक्स ऑफिस के जानकारों की मानें, तो मल्टीप्लेक्सेज में अब भी ‘बधाई हो’ को प्राथमिकता दी जा रही है. लिहाजा ‘भैयाजी सुपरहिट’ के मेकर्स को सिंगल स्क्रीन थिएटर्स से उम्मीद थी, लेकिन कलेक्शंस देखकर लग रहा है कि यहां भी ‘भैयाजी सुपरहिट’ के चाहनेवाले अधिक नहीं मिले.

मालूम हो कि पिछले हफ्ते सनी की ‘मोहल्ला अस्सी’ आयी थी, जिसे सिर्फ 25 लाख की ओपनिंग मिली थी. उसकी तुलना में भैयाजी सुपरहिट बेहतर चल रही है. यह संयोग ही है कि सनी की ये दोनों फिल्में काफी अर्से से रिलीज के इंतजार में थीं. इससे पहले आयी देओल परिवार की फिल्म ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola