ट्रोल हुईं मीरा राजपूत, यूजर्स बोले- करीना से कर रही हैं मुकाबला

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत एकबार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में मीरा राजपूत को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी मीशा और बेटे जैन भी थे. मीरा के साथ दो नैनी (केयर टेकर( भी नजर आई जिनमें से एक ने जैन को गोद में ले […]
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत एकबार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में मीरा राजपूत को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी मीशा और बेटे जैन भी थे. मीरा के साथ दो नैनी (केयर टेकर( भी नजर आई जिनमें से एक ने जैन को गोद में ले रखा था और एक ने मीशा का हाथ पकड़ रखा था. मीरा राजपूत का एयरपोर्ट का एक वीडियो सामने आया है जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. यूजर्स मीरा को करीना कपूर के साथ तुलना करते हुए ट्रोल करने लगे.
सोशल मीडिया पर फैंस मीरा को उनका पुराना बयान याद दिलाने लगे जो उन्होंने एक चैट शो के दौरान कही थी. दरअसल, बीते दिनों शाहिद कपूर और मीरा राजपूत करण जौहर के शो ‘काफी विद करण’ में पहुंचे थे.
https://www.instagram.com/p/BqgjG1xD1Ac/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading
इस शो में उन्होंने कहा था कि, एक मां को काम के लिए अपने बच्चों को कभी आया या फिर नौकरानी की जिम्मेदारी पर नहीं रखना चाहिये. उन्हें गर्व है कि वे घर पर रहकर अपने बच्चों की देखभाल करती है. उन्होंने यह भी बताया था कि उनके सामने ऐसी मजबूरी नहीं है कि वे अपनी बेटी के साथ मुश्किल से एक घंटा समय बिताकर काम पर चली जायें. मीरा के इस कमेंट को करीना कपूर से जोड़कर देखा गया था.
लोग सोशल मीडिया पर मीरा को अपने बयान को याद दिलाने लगे और कहा कि, पहले तो मीरा अपने बच्चे के लिए मेड रखने के लिए करीना पर तंज कस रही थी और जब खुद हाउसवाइफ होने के बावजूद अपने बच्चों के लिए दो नैनी रखी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




