अक्षय कुमार की सफलता का राज

Updated at : 16 Jun 2014 1:13 PM (IST)
विज्ञापन
अक्षय कुमार की सफलता का राज

मुंबई:बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी को सफल माना जाता है. उनकी की सफलता के पीछे पत्नी ट्विंकल का हाथ है. यह कहना खुद अक्षय का है. अक्षय ने कहा कि उनकी क़िस्मत अच्छी थी जो उन्हें ट्विंकल के रूप में एक ऐसा जीवनसाथी मिला जो ज़िंदगी के हर मोड़ पर उनके […]

विज्ञापन

मुंबई:बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी को सफल माना जाता है. उनकी की सफलता के पीछे पत्नी ट्विंकल का हाथ है. यह कहना खुद अक्षय का है. अक्षय ने कहा कि उनकी क़िस्मत अच्छी थी जो उन्हें ट्विंकल के रूप में एक ऐसा जीवनसाथी मिला जो ज़िंदगी के हर मोड़ पर उनके साथ खड़ी रहीं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि एक-दूसरे के करीब होते हुए भी हम एक-दूसरे के कार्यक्षेत्र में हस्तक्षेप नहीं करते.

undefined



हर सफल आदमी के पीछे एक औरत होती है, जैसी बात पर अक्षय ने कहा कि इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि पत्नी अपने पति के हर काम में ख़ासकर व्यावसायिक कामों में दख़लअंदाज़ी करे. उन्होंने पत्नी ट्विंकल की तारीफ़ करते हुए कहा कि उसकी अपनी एक अलग दुनिया है और वह उसमें खुश रहती है. ग़ौरतलब है कि अक्षय और ट्विंकल की शादी को 13 साल हो चुके हैं. इनके दो बच्चे हैं. ट्विंकल हिन्दी सिनेमा के लोकप्रिय कलाकार दिवंगत राजेश खन्ना की बेटी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola