नेहा धूपिया ने बहुत ही खूबसूरती से बताया अपनी नन्ही परी का नाम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2018 2:40 PM

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अपनी बेटी का नाम मेहर रखा है. इसकी जानकारी उन्होंने बहुत ही अनोखे अंदाज में फैंस से शेयर की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी परी के पैरों की एक तस्वीर शेयर की और लिखा कि Mehr Dhupia Bedi says hello to the world… तस्वीर में मेहर के […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अपनी बेटी का नाम मेहर रखा है. इसकी जानकारी उन्होंने बहुत ही अनोखे अंदाज में फैंस से शेयर की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी परी के पैरों की एक तस्वीर शेयर की और लिखा कि Mehr Dhupia Bedi says hello to the world…

तस्वीर में मेहर के पैर में जूते नजर आ रहे हैं. एक जूते में हैलो लिखा है जबकि दूसरे में वर्ल्ड…यहां चर्चा कर दें कि रविवार को नेहा ने एक बेटी को जन्म दिया है. उन्होंने खार उपनगर के एक अस्पताल में इस बच्ची को जन्म दिया.

नेहा धूपिया ने इसी साल 10 मई को बॉलीवुड अभिनेता अंगद बेदी से शादी की थी. इस कपल की यह पहली संतान है. गौर हो कि 24 अगस्त को नेहा ने सोशल मीडिया पर अपने गर्भवती होने का खुलासा किया था. नेहा ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं, जिनमें उन्हें बेबी बंप के साथ देखा गया. इसके साथ उन्होंने लिखा, "और यह नई शुरुआत. हम तीन."

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola