ePaper

सलमान खान को ''शेरा'' ने दी धमकी, पुलिस ने प्रयागराज से किया गिरफ्तार

Updated at : 20 Nov 2018 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
सलमान खान को ''शेरा'' ने दी धमकी, पुलिस ने प्रयागराज से किया गिरफ्तार

मुंबई : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को कथित रूप से धमकी देने के लिए उत्तर प्रदेश से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी शाहरूख गुलाबनबी उर्फ शेरा ने पुलिस को बताया कि वह बॉलीवुड में काम करने का मौका चाहता […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को कथित रूप से धमकी देने के लिए उत्तर प्रदेश से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी शाहरूख गुलाबनबी उर्फ शेरा ने पुलिस को बताया कि वह बॉलीवुड में काम करने का मौका चाहता था. वह चाहता था कि फिल्म इंडस्ट्री में सलमान उसके ‘गॉडफादर’ बनें. पुलिस के अनुसार शेरा ने 6 अक्टूबर को फोन पर सलमान की निजी सहायक को फोन किया और अभिनेता का निजी नंबर मांगा.

अधिकारी ने बताया, ‘जब निजी सहायक ने नंबर देने से इनकार कर दिया तो उसने अभिनेता को गाली देना शुरू कर दिया और उन्हें (सलमान) जान से मारने की धमकी दी.’

उन्होंने बताया कि इसके बाद शेरा ने 13 नवंबर को सलमान के पिता सलीम खान को फोन किया और अभिनेता का नंबर मांगा. उसने दावा किया कि वह गैंगस्टर छोटा शकील के लिए काम कर रहा है. अधिकारी ने बताया कि सलीम खान ने सलमान का नंबर देने से मना कर दिया तो शेरा ने उन्हें धमकी दी.

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गिरिश अनावकर ने बताया कि पुलिस से संपर्क किये जाने के बाद हमने बांद्रा पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया. उन्होंने बताया कि शेरा को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया है.

शेरा को सोमवार को मुंबई लाया गया और एक अदालत में पेश किया गया. अधिकारी ने बताया कि अदालत ने उसे 22 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola