दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह को शाहिद कपूर ने इस अंदाज में दी बधाई

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह विवाह बंधन में बंध गये हैं. अब फैंस उनके मुंबई लौटने का इंतजार कर रहे हैं. दोनों ने इटली के लेक कोमो में पहले कोंकणी और फिर सिंधी रीति-रिवाज से शादी की. खबरों की मानें तो रविवार को दोनों मुंबई लौट आयेंगे. सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तसवीरें […]
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह विवाह बंधन में बंध गये हैं. अब फैंस उनके मुंबई लौटने का इंतजार कर रहे हैं. दोनों ने इटली के लेक कोमो में पहले कोंकणी और फिर सिंधी रीति-रिवाज से शादी की. खबरों की मानें तो रविवार को दोनों मुंबई लौट आयेंगे. सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तसवीरें तेजी से वायरल हो रही है. इस नयी जोड़ी को लगातार बधाईयां मिल रही है. इसी बीच रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के फिल्म ‘पद्मावत’ के कोस्टार शाहिद कपूर ने खास तरीके से बधाई दी है.
Here’s wishing you guys @deepikapadukone @RanveerOfficial a wonderful and happy married life together. Welcome to the club 👻
— Shahid Kapoor (@shahidkapoor) November 17, 2018
शाहिद ने ट्विटर पर लिखा,’ दीपिका और रणवीर आपको बेहतरीन और खुशहाल जिंदगी के लिए ढेर सारी शुभकामनायें. क्लब में आप सभी का स्वागत है.’ फराह खान, शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली के अलावा शादी में बी-टाउन के किसी भी शख्स को न्योता नहीं दिया गया था.
दीपिका और रणवीर की शादी में सिर्फ 30 मेहमान ही शामिल हुए थे. बताया जा रहा है कि इटली से मुंबई लौटते ही दीपिका और रणवीर सबसे पहले बेंग्लुरु जायेंगे और यहां पर दोनों अपनी शादी के पहले रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करेंगे. पहला रिसेप्शन 21 नवम्बर 2018 को संपन्न होगा. वहीं दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 28 नवंबर को होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




