कैटरीना कैफ को अनुष्का ने खूब रुलाया, जानें पूरा मामला

मुंबई : यदि किसी फिल्म में दो लीडिंग हिरोइन काम कर रही हों तो उनके बीच कोई न कोई खटपट या अनबन होने की खबर आ ही जाती है, लेकिन फिल्म ‘जीरो’ की शूटिंग के दौरान कटरीना और अनुष्का के बीच फिलहाल ऐसा कोई झगड़ा नहीं हुआ. हालांकि यह भी सच है कि अनुष्का ने […]
मुंबई : यदि किसी फिल्म में दो लीडिंग हिरोइन काम कर रही हों तो उनके बीच कोई न कोई खटपट या अनबन होने की खबर आ ही जाती है, लेकिन फिल्म ‘जीरो’ की शूटिंग के दौरान कटरीना और अनुष्का के बीच फिलहाल ऐसा कोई झगड़ा नहीं हुआ.
हालांकि यह भी सच है कि अनुष्का ने कैटरीना को खूब रुलाने का काम किया. इस बात को उजागर खुद फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय किया है. कैटरीना ने कहा है कि फिल्म की कहानी सबसे पहले मेरे पास आयी थी, आनंद ने मुझे कहा कि फिल्म में सबसे मजबूत किरदार तुम्हारा है. यह सुनकर मेरे चेहरे पर मुस्कान आ गयी, लेकिन जीरो में मेरा सबसे पसंदीदा किरदार अनुष्का वाला है, शूटिंग के दौरान जब मैं अनुष्का को किरदार में डूबा देखती तो मेरी आंखों में आंसू आ जाते थे, आपको मेरा यकीन न हो तो आप आनंद से पूछ सकते हैं. मुझे अपना किरदार पसंद है, लेकिन अनुष्का से किरदार से मुझे मोहब्बत है.’
वहीं शाहरुख बताते हैं कि फिल्म में मेरा सबसे फेवरेट किरदार कैटरीना वाला है, मुझे स्टार वाली फीलिंग बहुत पसंद आती है, मुझे ऐसा ही रोल प्ले करना था. क्राउड, ग्लैमर, स्टार और चमचमाती दुनिया का वह किरदार मुझे बहुत पसंद है. मेरे किरदार को कच्छा-बनियान पहनाया है, मुझे बिल्कुल भी नहीं पसंद है… कच्छा पहन के परदे पर दिखना.’
अनुष्का ने बताया कि मुझे सचमुच बउआ का कैरेक्टर ज्यादा पसंद है. आनंद ने सब उल्टा-पुल्टा कर दिया है. बउआ जिस तरह अपने माता-पिता और दोस्तों से जिस तरह बात करता है, मुझे वह बिंदास तरीका बहुत पसंद है. वैसे मैं अगर अपनी मम्मी से ऐसे बात करूंगी तो दो थप्पड़ पड़ेंगे मुझे.’ ट्रेलर के बाद, तीनों लीड और निर्देशक आनंद एल राय के बीच हुई एक मजेदार बातचीत का वीडियो रिलीज हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




