प्रीति से बदसलूकी ने पकड़ा तूल, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

मुंबई: बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने आज कहा कि उनके लिए ‘‘काफी कठिन’’ वक्त है और मीडिया से उनकी निजता का सम्मान करने का आग्रह किया. प्रीति ने अपने पूर्व पुरुष मित्र और व्यवसायी नेस वाडिया पर छेड़छाड़ और उत्पीडन का आरोप लगाया है.जिंटा (39) ने बृहस्पतिवार की रात पुलिस में शिकायत दर्ज कराई […]
मुंबई: बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने आज कहा कि उनके लिए ‘‘काफी कठिन’’ वक्त है और मीडिया से उनकी निजता का सम्मान करने का आग्रह किया. प्रीति ने अपने पूर्व पुरुष मित्र और व्यवसायी नेस वाडिया पर छेड़छाड़ और उत्पीडन का आरोप लगाया है.जिंटा (39) ने बृहस्पतिवार की रात पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने आज बयान जारी कर कहा कि उनकी मंशा किसी को नुकसान पहुंचाने की नहीं बल्कि ‘‘खुद की सुरक्षा’’ की है.
उन्होंने यहां कहा, ‘‘यह मेरे लिए काफी कठिन समय है और मैं मीडिया से आग्रह करती हूं कि इस मामले में मेरी निजता का सम्मान करें. मेरी मंशा किसी को नुकसान पहुंचाने की नहीं बल्कि खुद की रक्षा की है.’’
वाडिया के साथ किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल क्रिकेट टीम का मालिकाना हक रखने वाली अभिनेत्री ने मैरीन ड्राइव थाने में वाडिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद वाडिया पर प्राथमिकी दर्ज हुई. अभिनेत्री ने शिकायत में आरोप लगाए कि दक्षिण मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में 30 मई को वाडिया ने उनके साथ छेडछाड, गाली..गलौज की और उन्हें धमकी दी.
https://www.facebook.com/officialpz/posts/1444238739166690वाडिया ने कहा कि शिकायत से वह स्तब्ध हैं और आरोपों को गलत एवं निराधार करार दिया जिंटा ने हिंदी, तेलुगु, पंजाबी और अंग्रेजी की 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है.
उस दिन स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला जा रहा था. पुलिस थाने के अधिकारियों के अनुसार प्रीति ने लिखित शिकायत की जिसके बाद वाडिया के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 504, 506, और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया.अभिनेत्री और उद्योपति ने पांच वर्ष पुराना अपना संबंध कुछ समय पहले तोड़ लिया था.
मुम्बई पुलिस आयुक्त राकेश मारिया ने कहा,अपराध दर्ज कर लिया गया है. हम सबूत एकत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं जैसे इसमें शामिल लोगों के बयान और सीसीटीवी फुटेज.
मरीन ड्राइव थाने के पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रीति :39: ने पुलिस में बीती रात शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि 30 मई को 44 वर्षीय वाडिया ने वानखेडे स्टेडियम में उनसे छेडछाड की. तीस मई को वानखेडे स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल मैच खेला गया था. कुछ समय पहले अदाकारा और व्यवसायी के बीच उनके पांच साल पुराने संबंध खत्म हो गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




