‘रामायण’ के VFX को ट्रोल करने वालों को ऋतिक रोशन का करारा जवाब, बोले- मुझे अपने भारतीय साथियों पर गर्व है

Updated:
विज्ञापन

रामायण

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के टीजर 2 अप्रैल को रिलीज हो चुका है. और अब उसके VFX को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बातें हो रही हैं. इस बीच सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने एक पोस्ट लिखकर फिल्म बनाने वालों का साथ दिया है.

विज्ञापन

Ramayana: एक्टर रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ आजकल काफी चर्चा में है. हाल ही में इस फिल्म का एक छोटा वीडियो टीजर सामने आया, जिसमें रणबीर कपूर ‘भगवान राम’ के रोल में नजर आए. इस वीडियो को देखने के बाद बहुत से लोगों ने इसके विजुअल इफेक्ट्स (VFX) की कमी निकाली और इसे वीडियो गेम जैसा बता दिया. अब इसी बात पर ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है और फिल्म का सपोर्ट किया है.

विज्ञापन

VFX को लेकर ऋतिक रौशन ने क्या कहा?

ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर कि, हां खराब VFX होता है. कभी-कभी यह इतना बुरा होता है कि इसे देखना दर्दनाक लगता है. खासकर मेरे लिए… और खासतौर पर तब, जब यह वैसी फिल्म हो जिसका मैं खुद हिस्सा हूं. जब मैं 11 साल का था, तब लंदन की एक यात्रा के दौरान मैंने ‘बैक टू द फ्यूचर’ देखी और उसने मुझे हमेशा के लिए बदल दिया. मैं उसका दीवाना हो गया. मैं अपने पिता के VHS प्लेयर के पास बैठ जाता और एक-एक फ्रेम को पॉज-प्ले, पॉज-प्ले करके तब तक देखता रहता, जब तक कि मैंने प्लेयर ही नहीं तोड़ दिया. मैंने अपनी पॉकेट मनी से रीडर्स डाइजेस्ट से एक किताब इंडस्ट्रियल लाइट एंड मैजिक – द आर्ट ऑफ स्पेशल इफेक्ट्स ऑर्डर की… और जुहू पोस्ट ऑफिस में इसके आने का महीनों इंतजार किया. वह मेरी जिंदगी का सबसे खुशी भरा दिन था. जब मैंने उसे खोला, तो आज भी मुझे उस किताब की खुशबू याद है. इसके बाद ऐसी कई और किताबें आईं. आज हमारे बीच कुछ खास इंसान हैं, जैसे कल्कि, बाहुबली, रामायण और निश्चित रूप से मेरे पिता भी, ‘कोई मिल गया’ और ‘कृष’ के लिए जैसी फिल्में बनाने वाले मेरे हीरो हैं. उनके पास वो करने की हिम्मत और विजन है जो पहले कभी नहीं किया गया मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात है. उनकी इस सोच की ही तारीफ होनी चाहिए. मुझे अपने साथी भारतीयों पर गर्व है. ऐसे सपनों का हिस्सा बनने के लिए मैं कुछ भी कर सकता हूं, चाहे एक असिस्टेंट के तौर पर ही क्यों न हो.

फिल्म बनाने वालों की तारीफ की

ऋतिक ने अपनी पोस्ट में ‘रामायण’, ‘बाहुबली’ और ‘कल्कि जैसी फिल्में बनाने वाले लोगों की बहुत तारीफ की. उन्होंने कहा कि ये लोग बहुत हिम्मत वाले हैं क्योंकि ये कुछ नया करने की कोशिश करते हैं. ऋतिक के मुताबिक, ये मेकर्स बहुत सारा पैसा और कई सालों की मेहनत सिर्फ इसलिए लगाते हैं ताकि दर्शकों को कुछ नया देखने को मिल सके.

दर्शकों से ऋतिक की अपील

ऋतिक ने लोगों से कहा कि यह पोस्ट मेरे बारे में नहीं है, यह हमारे यानी दर्शकों के बारे में है. बात यह है कि VFX वाली फिल्मों को बनाने में हमारे हजारों कलाकार कई सालों तक दिन-रात काम करते हैं, तो कम से कम हम इतना तो कर ही सकते हैं कि थोड़ी बेहतर समझ और जानकारी के साथ उनकी बात करें.

यह भी पढ़ें: ‘गीता गोविंदम’ से ‘पुष्पा’ तक, रश्मिका मंदाना के जन्मदिन पर देखें उनकी 4 सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola