प्रियंका चोपड़ा ने निक के लिए रखा करवाचौथ का व्रत, कहा- चांद छुपा बादल में

प्रियंका चोपड़ा निक जोनास इनदिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. प्रियंका इनदिनों निक के साथ न्यूयॉर्क में समय बिता रही हैं और लगातार निक के साथ क्यूट तसवीरें शेयर कर रही हैं. लेकिन इस बीच वे अपने होनेवाले पति निक के लिए करवाचौथ का व्रत रखना नहीं भूलीं. […]
प्रियंका चोपड़ा निक जोनास इनदिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. प्रियंका इनदिनों निक के साथ न्यूयॉर्क में समय बिता रही हैं और लगातार निक के साथ क्यूट तसवीरें शेयर कर रही हैं. लेकिन इस बीच वे अपने होनेवाले पति निक के लिए करवाचौथ का व्रत रखना नहीं भूलीं. सगाई के प्रियंका का यह पहला करवाचौथ था जो उन्होंने निक के साथ न्यूयॉर्क में मनाया. प्रियंका ने करवाचौथ के दिन अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी तसवीर साझा की है.
इस तसवीर में आसमान नजर आ रहा है और प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है- ‘चांद छुपा बादल में’. इसके बाद से ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रियंका ने निक के लिए करवचौथ का व्रत रखा था. बता दें कि इसी साल अगस्त महीने में दोनों की सगाई हुई थी.
प्रियंका और निक की सगाई को देश के साथ विदेशी मीडिया ने भी कवर किया था. कुछ महीनों तक एकदूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया. खबरों की मानें तो इसी साल के अंत में दोनों विवाह बंधन में बंध जायेंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका और निक ने शादी के लिए जोधपुर के उमैद भवन को चुना है. जिसके 200 मेहमानों के शामिल होने की चर्चा है.
स्पॉटब्वॉय के अनुसा, प्रियंका चोपड़ा के शादी के जोड़े को अबू जानी और संदीप खोसला डिजायन करनेवाले हैं. साथ ही उनका लहंगा सब्यसाची तैयार करेंगे. प्रियंका चोपड़ा के साथ-साथ उनकी कजिन परिणीति चोपड़ा और प्रियंका की मां भी इस शादी के लिए खासा उत्साहित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










