ePaper

अरबाज खान का खुलासा- सलमान ने क्‍यों इस साल शुरू नहीं ''दबंग 3'' की शूटिंग

Updated at : 26 Oct 2018 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
अरबाज खान का खुलासा- सलमान ने क्‍यों इस साल शुरू नहीं ''दबंग 3'' की शूटिंग

सलमान खान की फिल्‍म ‘दबंग 3’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बॉलीवुड गलियारों से बड़ी खबर आ रही है. कहा गया था कि सलमान ‘भारत’ और ‘दबंग’ की शूटिंग एकसाथ शुरू करनेवाले हैं ऐसे में ‘दबंग 3’ इस साल के अंत में रिलीज होनेवाली थी और ‘भारत’ अगले साल ईद के मौके पर. […]

विज्ञापन

सलमान खान की फिल्‍म ‘दबंग 3’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बॉलीवुड गलियारों से बड़ी खबर आ रही है. कहा गया था कि सलमान ‘भारत’ और ‘दबंग’ की शूटिंग एकसाथ शुरू करनेवाले हैं ऐसे में ‘दबंग 3’ इस साल के अंत में रिलीज होनेवाली थी और ‘भारत’ अगले साल ईद के मौके पर. लेकिन ‘रेस 3’ की रिलीज के बाद सलमान ने अपना प्‍लान बदल दिया और ‘भारत’ की शूटिंग शुरू कर दी. इससे ‘दबंग 3’ के फैंस को थोड़ी निराशा जरूर हुई. हालांकि अब अरबाज खान ने ‘दबंग 3’ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है.

बॉलीवुडलाइफ के अनुसार एक वेब पोर्टल से इंटरव्यू में अरबाज ने कहा, ‘ सलमान खान एक समय में केवल एक ही फिल्‍म पर अपना ध्‍यान लगाना चाहते थे. इसलिये इस साल उन्‍होंने ‘दबंग 3′ की शूटिंग शुरू नहीं की.’

अरबाज ने आगे बताया,’ सलमान जैसे ही ‘भारत’ की शूटिंग खत्‍म करेंगे वे तुरंत ‘दबंग 3’ पर काम शुरू कर देंगे. हमलोगों ने फिल्‍म की स्क्रिप्‍ट फाइनल कर ली है. प्रभुदेवा और सलमान अगले साल फरवरी या मार्च में ‘दबंग 3′ की शूटिंग शुरू करेंगे.’ बता दें कि हाल ही में सलमान ने ट्विटर पर फैंस को यह जानकारी दी थी कि ‘दबंग 3’ के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

गौरतलब है कि सलमान इनदिनों अली अब्‍बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्‍म ‘भारत’ की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्‍म में कैटरीना कैफ, तब्‍बू और दिशा पटानी भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola