ग्रेस ऑफ मोनाको जैसी फिल्में भारत में चर्चा नहीं बटोरतीं: उदय

Updated at : 12 Jun 2014 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रेस ऑफ मोनाको जैसी फिल्में भारत में चर्चा नहीं बटोरतीं: उदय

मुंबई : भारत में अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय सहनिर्माण फिल्म ग्रेस ऑफ मोनाको की रिलीज को लेकर उत्साहित अभिनेता, निर्माता उदय चोपडा को आशा है कि यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी. हालांकि उनका मानना है कि इस तरह की फिल्में हमारे यहां ज्यादा चर्चा नहीं बटोरतीं. निकोल किडमैन अभिनीत फिल्म 13 जून को भारत में सिनेमाघरों […]

विज्ञापन

मुंबई : भारत में अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय सहनिर्माण फिल्म ग्रेस ऑफ मोनाको की रिलीज को लेकर उत्साहित अभिनेता, निर्माता उदय चोपडा को आशा है कि यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी. हालांकि उनका मानना है कि इस तरह की फिल्में हमारे यहां ज्यादा चर्चा नहीं बटोरतीं.

निकोल किडमैन अभिनीत फिल्म 13 जून को भारत में सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है. यह फिल्म ओलिवियर डाहन द्वारा निर्देशित है और हॉलीवुड अभिनेता ग्रेस केली के जीवन पर आधारित है.

उदय ने कहा, मेरा मानना है कि ग्रेस ऑफ मोनाको जैसी फिल्में भारत में वास्तव में चर्चाएं नहीं बटोरतीं. हमारे दर्शक सुपरहीरो वाली फिल्मों या आस्कर के लिए नामित फिल्मों को तरजीह देते हैं. चूंकि हमारे पास संसाधन हैं, हम इस फिल्म को (भारत में) 70 से अधिक जगहों पर रिलीज करने की कोशिश कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola