‘प्यार का पंचनामा” करने वाली एक्ट्रेस नुसरत से जब कहा गया अंत:वस्त्र उतारो फिर…

मुंबई : यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे लव रंजन के समर्थन में आते हुए अदाकारा नुसरत भरूचा ने कहा है कि ऐसा कभी नहीं हुआ कि निर्देशक की वजह से वह असहज हुई हों. निर्देशक लव रंजन के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकीं अदाकारा भरूचा ने शनिवार को कहा कि हाल में […]
मुंबई : यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे लव रंजन के समर्थन में आते हुए अदाकारा नुसरत भरूचा ने कहा है कि ऐसा कभी नहीं हुआ कि निर्देशक की वजह से वह असहज हुई हों. निर्देशक लव रंजन के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकीं अदाकारा भरूचा ने शनिवार को कहा कि हाल में जिस तरह की छवि उनके बारे में बनायी गयी है, वह उस तरह के नहीं हैं.
एक अखबार के साथ साक्षात्कार में गुमनाम अदाकारा ने कहा है कि ‘प्यार का पंचनामा’ के ऑडिशन पर बुलाये जाने के दौरान रंजन ने उन्हें अपना अंत:वस्त्र उतारने को कहा था. ‘प्यार का पंचनामा’ सीरीज, ‘आकाशवाणी’ और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ में रंजन के साथ काम कर चुकीं भरूचा ने ट्विटर पर एक लंबे पत्र में निर्देशक का बचाव किया. भरूचा ने लुक टेस्ट के लिए रंजन के साथ मुलाकात के अपने अनुभवों को याद किया है. उस दौरान उन्हें साफ तौर पर बता दिया गया था कि फिल्म में तीन महिला चरित्र के लिए आम भारतीय नारी से लेकर उन्हें आकर्षक किरदार, सब तरह का फोटो शूट करना होगा.
भरूचा ने कहा, ‘‘उन्होंने कहा कि फिल्म में बिकनी वाला और एक अंतरंग चुंबन का भी दृश्य होगा. इसलिए, अगर वह कर सकती हैं तो वह वापस आएं. अगर मैं नहीं करती तो भी चलता और भविष्य में किसी और चीज पर साथ काम करते.” भरूचा ने कहा कि इसके बाद उन्होंने अपने परिवार के साथ चर्चा की और फिल्म निर्माताओं की तरफ से दिखायी गयी ईमानदारी की सराहना की. अदाकारा ने कहा कि असल में उन्होंने किसी भी गलत के खिलाफ आवाज उठाने का उन्हें साहस दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










