तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, जानें क्या कहा ?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Oct 2018 10:04 AM
नयी दिल्ली : तनुश्री दत्ता द्वारा वरिष्ठ अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के कारण मचे विवाद के बीच महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी ने मंगलवार को ‘‘मी टू इंडिया’ अभियान चलाने का समर्थन किया ताकि महिलाओं को शिकायतें लेकर सामने आने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके. हालीवुड में […]
नयी दिल्ली : तनुश्री दत्ता द्वारा वरिष्ठ अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के कारण मचे विवाद के बीच महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी ने मंगलवार को ‘‘मी टू इंडिया’ अभियान चलाने का समर्थन किया ताकि महिलाओं को शिकायतें लेकर सामने आने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके. हालीवुड में ‘मी टू मूवमेंट’ अभियान चलाया गया था जिसके कारण कई महिलाओं ने उन यौन उत्पीड़नों का उल्लेख किया जिसका उन्हें सामना करना पड़ा था. तनुश्री दत्ता के बयान ने इंडस्ट्री में भूचाल ला दिया है.
कई लोगों का कहना है कि दत्ता ने पाटेकर पर जो आरोप लगाया है, उसके कारण बालीवुड में भी यह अभियान चल सकता है। दत्ता ने 2008 में ‘हार्न ओके प्लीज’ फिल्म के सेट पर अनुचित ढंग से व्यवहार करने का पाटेकर पर आरोप लगाया था.
जब तनुश्री के आरोप के बारे में मेनका गांधी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उत्पीड़न किसी भी प्रकार का हो, उसे सहन नहीं किया जाएगा. मेनका ने टीवी चैनलों से कहा, ‘हमें ‘‘मी टू इंडिया’ जैसा अभियान चलाना चाहिए जिसमें यदि किसी महिला के साथ कभी उत्पीड़न हुआ हो, वह हमें लिखे और हमें उसकी जांच करनी चाहिए.’
यह पूछे जाने पर कि लोग दत्ता से सवाल कर रहे हैं कि उसने मामले का खुलासा करने में इतना विलंब क्यों किया, मेनका ने कहा कि लोगों ने यह सवाल उस पीड़िता से भी किया था जिसने पहली बार हालीवुड निदेर्शक हार्वे वेनस्टेन के खिलाफ मुंह खोला था. इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता कि पीड़िता कब सामने आती है.
केन्द्रीय मंत्री ने कहा,‘किन्तु मैं यह जानती हूं कि जब आपके शरीर का उत्पीड़न किया जाता है तो आप उसे सदैव याद रखते हैं. यदि किसी भी तरह यौन उत्पीड़न होता है तो उसकी एसएचई बाक्स के जरिये शिकायत की जा सकती है. हम कार्रवाई करेंगे.’
फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, ट्विंकल खन्ना, स्वरा भास्कर आदि बालीवुड सितारों ने इस मामले में दत्ता का समर्थन किया है. बहरहाल, पाटेकर ने इन दावों से इंकार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










