रणबीर कपूर के बर्थडे पर आलिया भट्ट ने पहनी इतनी महंगी ड्रेस, जानें कीमत...

रणबीर कपूर के लिए यह साल काफी शानदार साबित हो रही है. इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘संजू’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. इसके अलावा उनकी निजी जिंदगी में भी अच्छे बदलाव हुए. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी को-एक्टर आलिया भट्ट के रिलेशनशिप में होने की बात कही […]
रणबीर कपूर के लिए यह साल काफी शानदार साबित हो रही है. इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘संजू’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. इसके अलावा उनकी निजी जिंदगी में भी अच्छे बदलाव हुए. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी को-एक्टर आलिया भट्ट के रिलेशनशिप में होने की बात कही थी. इन्हीं खुशियों के बीच शुक्रवार को रणबीर ने 36वां जन्मदिन बनाया. उन्होंने अपनी मां नीतू कपूर और आलिया भट्ट के साथ अपना बर्थडे सेलीब्रेट किया. उनकी तसवीरें सामने आई हैं.
नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तसवीर शेयर की है. इस तसवीर में रणबीर, आलिया के चेहरे पर बर्थडे वाली खुशी साफ दिख रही है. आलिया बेहद खूबसूरत ब्लू ड्रेस में नजर आ रही हैं.
https://www.instagram.com/p/BoQZx8llH2v/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट की यह ड्रेस एक फैशन ब्रैंड की है इसकी कीमत 1,800 डॉलर यानी कि करीब 1 लाख 30 हजार रुपये का है. वी शेप डीप नेक और वाइब्रेंट रेड के मिड वेस्ट के साथ आलिया इस ड्रेस में काफी जंच रही थी.
रणबीर और आलिया एकसाथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आनेवाले हैं. दोनों पहली बार एकसाथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. इसके अलावा करण जौहर की फिल्म तख्त में भी दोनों स्टार्स एकसाथ नजर आनेवाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




