KBC के बाद गली के बच्चों को फुटबॉल खेलना सिखाएंगे अमिताभ बच्चन...!

मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन नवंबर में फिल्म निर्माता नागराज मंजुले की अगली फिल्म ‘झुंड’ की शूटिंग शुरू करेंगे. अभिनेता इस समय चल रहे अपने गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की समाप्ति के बाद नागपुर में फिल्म की लगातार शूटिंग करेंगे. काफी प्रसिद्ध हुई फिल्म ‘सैराट’ के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘झुंड’ में बच्चन एक […]
मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन नवंबर में फिल्म निर्माता नागराज मंजुले की अगली फिल्म ‘झुंड’ की शूटिंग शुरू करेंगे. अभिनेता इस समय चल रहे अपने गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की समाप्ति के बाद नागपुर में फिल्म की लगातार शूटिंग करेंगे.
काफी प्रसिद्ध हुई फिल्म ‘सैराट’ के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘झुंड’ में बच्चन एक प्रोफेसर की भूमिका में होंगे, जो गली-मुहल्लों के लड़कों की एक फुटबॉल टीम तैयार करते हैं.
मंजुले ने एक बयान में कहा, मैंने नागपुर शहर का चयन किया क्योंकि कहानी वहीं की है. मैं चाहता हूं कि देखने और अहसास में यह ज्यादा से ज्यादा वास्तविक लगे और मुंबई एवं पुणे से अलग नागपुर का अपना अद्वितीय आकर्षण, अनुभव और स्थानीय पुट हैं.
निर्देशक ने बताया कि बच्चन (75) के साथ काम करना एक ‘सपने के सच होने’ जैसा है. अमिताभ बच्चन की अगली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ नवंबर में रिलीज होने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




