ePaper

राजकुमार हिरानी ने माना- इस कारण ‘संजू'' में किया गया परिवर्तन

Updated at : 13 Sep 2018 2:46 PM (IST)
विज्ञापन
राजकुमार हिरानी ने माना- इस कारण ‘संजू'' में किया गया परिवर्तन

मुंबई : फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने खुलासा किया है कि अभिनेता संजय दत्त पर आधारित फिल्म ‘संजू’ में अतिरिक्त हिस्सा जोड़ा गया ताकि लोगों में उनके प्रति फैली ‘नफरत’ की भावना को सहानुभूति में बदला जा सके. हिरानी ने बताया कि शुरूआती संपादित फिल्म में अभिनेता की कहानी को जस का तस दिखाया गया था […]

विज्ञापन

मुंबई : फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने खुलासा किया है कि अभिनेता संजय दत्त पर आधारित फिल्म ‘संजू’ में अतिरिक्त हिस्सा जोड़ा गया ताकि लोगों में उनके प्रति फैली ‘नफरत’ की भावना को सहानुभूति में बदला जा सके. हिरानी ने बताया कि शुरूआती संपादित फिल्म में अभिनेता की कहानी को जस का तस दिखाया गया था और उसे लोगों ने पसंद नहीं किया था. उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान उन्हें लगा ‘मैं क्या कर रहा हूं. मैं गलत दिशा में जा रहा हूं.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ वास्तव में जब पहला संपादन तैयार हुआ और हमने लोगों के लिए उसकी स्क्रीनिंग रखी तो उन्होंने पसंद नहीं किया. उन्होंने कहा कि वे इस व्यक्ति को पसंद नहीं करते और वे इसे नहीं देखना चाहते.’

निर्देशक ने यह भी बताया कि वह चाहते थे कि सच्ची कहानी दिखायी जाये क्योंकि वह उसके (संजय) प्रति किसी तरह की सहानुभूति नहीं पैदा करना चाहते थे. उन्होंने आरंभ में उसे वैसा ही दिखाया जैसा वह है. लेकिन बाद में उन्हें महसूस हुआ कि वह हमारा नायक है और हमें उसके लिए कुछ सहानुभूति रखने की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि अपने मुख्य चरित्र के लिए सहानुभूति बनाने को फिल्म में कुछ हिस्से जोड़े गये जो पहले इसमें नहीं थे. उन्होंने बताया कि अदालत का फैसला आने के बाद खुद की जान लेने की कोशिश करने वाला हिस्सा फिल्म में नहीं था जिसे बाद में फिल्माया गया. यह मूल पटकथा में नहीं था. उनका सोचना है कि इससे कुछ सहानुभूति मिलेगी.

उन्होंने कहा कि हर फिल्म एक यात्रा होती है. कुछ चीजों पर काम किया जाता है और कुछ पर नहीं. उन्हें अभी भी इस फिल्म में कमियां दिखाई देती हैं लेकिन आप अपना बेहतर देने की कोशिश करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola