निक जोनास के प्यार में डूबीं प्रियंका चोपड़ा, मंगेतर की तसवीर पर किया KISS

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की अटकलें तेज हैं. इसी बीच अब प्रियंका खुलेआम निक से अपने प्यार का इजहार करती नजर आ रही हैं. हाल ही में उन्होंने निक जोनास की तसवीर पर सरेआम किस किया. दरअसल प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपने मंगेतर निक जोनास की एक तसवीर शेयर की है […]
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की अटकलें तेज हैं. इसी बीच अब प्रियंका खुलेआम निक से अपने प्यार का इजहार करती नजर आ रही हैं. हाल ही में उन्होंने निक जोनास की तसवीर पर सरेआम किस किया. दरअसल प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपने मंगेतर निक जोनास की एक तसवीर शेयर की है जिसमें अमेरिकन सिंगर ने व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहनी है. इस टीशर्ट पर ‘नमस्ते’ लिखा है.
प्रियंका चोपड़ा ने एक तसवीर पर किस का एक लिप मार्क का स्माइली बनाया है. प्रियंका हाल ही में निक से मिलने अमेरिका रवाना हुई थी. दोनों की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी.
खबरें है कि प्रियंका और निक इस साल अक्टूबर में शादी के बधन में बंधने जा रहे हैं. हाल ही में निक जोनस की मां डेनिस ने अपने नृत्य कौशल की कमी का मजाक उड़ाते हुए एक वीडियो साझा किया था जिसमें वे प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा के साथ पंजाबी बीट्स पर थिरकने की कोशिश कर रही हैं.
प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ ‘द स्काई इज पिंक’ पर काम कर रही हैं. उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. इसके अलावा उनके पास हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










