रितिक रोशन संग लिंक-अप की खबरों पर दिशा पटानी ने दी यह सफार्इ…!

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी ने उन खबरों को खारिज कर दिया कि रितिक रोशन ने उनके साथ फ्लर्ट किया था. अभिनेत्री ने उन्हें एक सम्मानित व्यक्ति कहा है. ऐसी खबरें आयी थीं कि दिशा ने एक फिल्म इसलिए छोड़ दी क्योंकि रितिक ने उनके साथ कथित तौर पर फ्लर्ट किया था. अभिनेत्री ने […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी ने उन खबरों को खारिज कर दिया कि रितिक रोशन ने उनके साथ फ्लर्ट किया था. अभिनेत्री ने उन्हें एक सम्मानित व्यक्ति कहा है.
ऐसी खबरें आयी थीं कि दिशा ने एक फिल्म इसलिए छोड़ दी क्योंकि रितिक ने उनके साथ कथित तौर पर फ्लर्ट किया था. अभिनेत्री ने इसे बचकाना और गैर जिम्मेदाराना हरकत बताया.
दिशा ने बताया, रितिक सर और मेरे बारे में कुछ बचकाना और गैर जिम्मेदाराना खबरें सामने आयी हैं. मैं कहना चाहूंगी कि यह बिल्कुल झूठ है और उनके साथ अपनी संक्षिप्त मुलाकात से मुझे लगता है कि वह सबसे सम्मानित और खुशहाल लोगों में से एक है.
उन्होंने कहा, यह बात सच नहीं है कि मैंने उनके साथ कोई फिल्म करने से मना कर दिया था. 26 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि उनके मन में रितिक सर के लिए बहुत सम्मान है.
उन्होंने उन्हें (रितिक को) अपनी इच्छा सूची में शामिल शीर्ष नामों में से एक बताया, जिनके साथ वह काम करना चाहती हैं. दिशा अभी अली अब्बास जफर की फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग कर रही है, जिसमें वह सलमान खान के साथ काम कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










