स्वरा भास्कर क्‍या ट्रोल होने के बाद टि्वटर से दूरी बना ली? जानें अभिनेत्री ने क्‍या कहा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Aug 2018 7:46 AM

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अस्थायी रूप से अपना ट्विटर अकाउंट डीएक्टीवेट (निष्क्रिय) कर दिया है. उन्होंने कहा कि वह कुछ समय तक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से निजात पाने के लिए इससे दूर हैं. जब अभिनेत्री का ट्विटर हैंडल (@रियली स्वरा) पर सर्च किया गया तो वहां कोई परिणाम नहीं आया. इस बारे में […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अस्थायी रूप से अपना ट्विटर अकाउंट डीएक्टीवेट (निष्क्रिय) कर दिया है. उन्होंने कहा कि वह कुछ समय तक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से निजात पाने के लिए इससे दूर हैं. जब अभिनेत्री का ट्विटर हैंडल (@रियली स्वरा) पर सर्च किया गया तो वहां कोई परिणाम नहीं आया. इस बारे में जब अभिनेत्री से बात की तो उन्होंने कहा कि वह यूरोप में छुट्टियां मना रही हैं और भारत वापस आने के बाद वापस ट्विटर पर आयेंगी.

उन्होंने संदेशों की एक श्रृंखला में बताया, ‘ मैंने इसे डीएक्टीवेट कर दिया है. कुछ समय के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म की लत से दूर हूं. अगले सप्ताह भारत आने के बाद दोबारा वापस इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आऊंगी.’

अभिनेत्री ने कहा, ‘ मैं अपनी छुट्टियों का आनंद नहीं उठा पा रही थी और हर समय टि्वटर पर यह देख रही थी कि भारत में क्या हो रहा है. मुझे ऐसा महसूस हुआ कि मुझे इसकी लत लग गई है.’

वहीं ऐसी खबरें है कि 30 वर्षीया अभिनेत्री केंद्र सरकार की आलोचना करने की वजह से ट्रॉलिंग का शिकार हो रही थीं और इसलिए उन्होंने ट्विटर डीएक्टीवेट कर दिया. लेकिन अभिनेत्री ने इन दावों को यह कहते हुए खारिज कर दिया, ‘ मेरे ट्विटर छोड़ने के पीछे की जिन वजहों का अनुमान लगाया जा रहा है, वह सही नहीं है.’ अभिनेत्री अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सक्रिय हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola