ePaper

क्‍या सलमान खान ने कमल हासन से करवाया 3 घंटे का इंतजार ?

Updated at : 06 Aug 2018 12:28 PM (IST)
विज्ञापन
क्‍या सलमान खान ने कमल हासन से करवाया 3 घंटे का इंतजार ?

अभिनेता कमल हासन साल 2013 में रिलीज हुई विवादित फिल्‍म ‘विश्‍वरूपम’ का सीक्‍वल लेकर फिल्‍मों में वापसर कर रहे हैं. विश्‍वरूपम की तरह ही विश्‍वरूपम 2 भी हिंदी और तमिल भाषाओं में बनी है. फिल्‍म को लेकर कमल हासन कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं. फिल्‍म के हिंदी वर्जन को प्रमोट करने के लिए कमल […]

विज्ञापन

अभिनेता कमल हासन साल 2013 में रिलीज हुई विवादित फिल्‍म ‘विश्‍वरूपम’ का सीक्‍वल लेकर फिल्‍मों में वापसर कर रहे हैं. विश्‍वरूपम की तरह ही विश्‍वरूपम 2 भी हिंदी और तमिल भाषाओं में बनी है. फिल्‍म को लेकर कमल हासन कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं. फिल्‍म के हिंदी वर्जन को प्रमोट करने के लिए कमल हासन कई शोज़ में इसे प्रमोट कर रहे हैं. इसी फिल्‍म के प्रमोशन के लिए हाल ही में कमल हासन अभिनेता सलमान खान के शो ‘दस का दम’ में पहुंचे थे.

हालांकि इस एपिसोड की शूटिंग पिछले महीने की गई थी लेकिन इसका प्रसारण इस वीकेंड पर किया गया. शो में कमल हासन की इंट्री बहुत की कम समय के लिए हुई थी लेकिन दोनों ने जमकर दर्शकों का एंटरटेन किया.

लेकिन कहा जा रहा है कि पर्दे के पीछे सबकुछ ठीकठाक नहीं था. बताया जा रहा है कि कमल हासन अपने टीम और एक्‍ट्रेस पूजा कुमार के साथ दस का दम के सेट पर समय से पहुंच गये थे लेकिन सलमान टाइम से नहीं पहुंचे.

एक सूत्र ने ZoomTV.com को बताया,’ यह पहली बार है जब कमल हासन अपनी किसी फिल्‍म को हिंदी मार्केट में प्रमोट कर रहे हैं. लेकिन सलमान 3 घंटे की देरी से आये.’ हालांकि सूत्र ने यह भी बताया कि जब सलमान सेट पर पहुंचे तो उन्‍होंने बेहद सम्‍मान और प्‍यार से कमल हासन से मुलाकात की. इस मुद्दे को लेकर कमल हासन ने भी कोई नाराजगी नहीं जताई.

इसके बाद इस एपिसोड की शूटिंग की गई. बता दें कि फिल्‍म ‘विश्वरूपम 2’ आने वाले 10 अगस्त को रिलीज हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola