अजय ने काजोल को दिया नया तोहफा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Aug 2018 7:42 AM (IST)
विज्ञापन

बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री काजोल रविवार को 44वां जन्मदिन मनाया है. इस खास मौके पर काजोल के पति अजय देवगन ने काजोल की आगामी फिल्म हेलीकॉप्टर एला का ट्रेलर लॉन्च कर उन्हें खास तोहफा दिया है . अजय ने फिल्म के ट्रेलर को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है . आपको बता दें अजय […]
विज्ञापन
बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री काजोल रविवार को 44वां जन्मदिन मनाया है. इस खास मौके पर काजोल के पति अजय देवगन ने काजोल की आगामी फिल्म हेलीकॉप्टर एला का ट्रेलर लॉन्च कर उन्हें खास तोहफा दिया है . अजय ने फिल्म के ट्रेलर को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है . आपको बता दें अजय इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं.
अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक हैं , जो हमेशा बॉलीवुड में होने वाली सारी कॉन्ट्रोवर्सी से दूर रहते हैं . लेकिन मौका मिलते ही यह जोड़ी एक दूसरे की खिंचाई भी करती नजर आती है.
हाल ही में सिंगापुर के मैडम तुसाद में लगे काजोल के वैक्स स्टैच्यू से पर्दा उठाया गया था. जहां काजोल ने वैक्स स्टैच्यू के साथ अपनी एक तस्वीर को ट्विटर पर साझा किया . जिसके बाद अजय ने चुटकी लेते हुए काजोल की उस तस्वीर को साझा कर ‘ साइलेंट काजोल’ लिखा था .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




