ePaper

अगर मौसी की बात मान लेती प्रियंका चोपड़ा, इस टीवी एक्‍टर से हो जाती शादी

Updated at : 21 Jul 2018 10:19 AM (IST)
विज्ञापन
अगर मौसी की बात मान लेती प्रियंका चोपड़ा, इस टीवी एक्‍टर से हो जाती शादी

प्रियंका चोपड़ा इनदिनों अपनी लव लाईफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. वे अमेरिकी सिंगर निक जोनास को डेट कर रही हैं. दोनों अपने रिश्‍तें में शादी की संभावना तलाश रहे हैं. प्रियंका और निक की तसवीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है जिसमें वे एकदूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ […]

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा इनदिनों अपनी लव लाईफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. वे अमेरिकी सिंगर निक जोनास को डेट कर रही हैं. दोनों अपने रिश्‍तें में शादी की संभावना तलाश रहे हैं. प्रियंका और निक की तसवीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है जिसमें वे एकदूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं. लेकिन इस बीच खबरें आ रही हैं कि अगर प्रियंका अपनी मौसी की एक सलाह मान लेतीं तो एक टीवी अभिनेता उनका पति होता.

दरअसल, कुछ साल पहले प्रियंका की मौसी ने उनके लिए एक लड़का तलाशना शुरू किया था और उन्‍हें सीरीयल ‘देवों के देव महादेव’ में लीड रोल निभानेवाले अभिनेता मोहित रैना परफेक्‍ट लगे थे.

यहां भी पढ़ें : मस्‍ती में डूबी प्रियंका चोपड़ा, तसवीरें हैं बेहद खास

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा की मौसी मोहित रैना की ईमानदारी, उनके अच्‍छे व्‍यवहार और शानदार अदाकारी से बेहद प्रभावित थीं. लेकिन किसी कारण बात नहीं बन पाई और यह मामला आया-गया हो गया. बताया गया कि मोहित का परिवार भी इस संभावना से अच्‍छी तरह से वाकिफ था.

खैर, अब खबरें हैं कि प्रियंका चोपड़ा अपने अमेरिकी ब्‍वॉयफ्रेंड निक जोनास में अपना लाईफ पार्टनर ढूढ़ रही हैं. पिछले दिनो निक भारत आये थे और यहां उन्‍होंने प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से मुलाकात की थी. बता दें कि प्रियंका और निक की मुलाकात अमेरिटी टीवी सीरीयल ‘क्‍वांटिकों’ के दौरान हुई थी. जल्‍दी ही दोनों अच्‍छे दोस्‍त बन गये थे. ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों एकदसूरे को अभी समझने की कोशिश कर रहे हैं.

यहां भी पढ़ें : मेरे हाथों से फिल्म निकल गयी क्योंकि मैं फलां की बेटी नहीं थी: तापसी पन्नू

हाल ही में प्रियंका और निक की शादी से जुड़े एक सवाल के जवाब में मधु चोपड़ा ने मुस्‍कुराते हुए मीडिया से कहा,’ आप कितने सीरीयस हो ? जिसपर पत्रकार ने जवाब दिया ‘हम तो हैं’ और फिर मधु चोपड़ा ने कहा,’ आप सीरीयस हो तो हम भी हो जायेंगे.’ उन्‍होंने दोनों की शादी के बारे में साफ-साफ तो कुछ नहीं कहा लेकिन मना भी नहीं किया.

बता दें कि प्रियंका इनदिनों विदेश में अपनी फिल्‍म की शूटिंग कर रही है. वे जल्‍द ही बॉलीवुड फिल्‍म ‘भारत’ की शूटिंग शुरू करेंगी. फिल्‍म में सलमान खान भी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola