रिश्तों में आयी नरमी, 17 साल बाद करण के साथ काम करेंगी करीना
Updated at : 18 Jul 2018 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान बॉलीवुड में कमबैक कर चुकी हैं और उनके हिस्से में एक और फिल्म आयी है. आपको बता दें कि करीब 17 साल बाद करीना कपूर करण जौहर के साथ काम करने जा रही हैं. करण और करीना के बीच कुछ समय से रिश्तों में खटास नजर आ रही […]
विज्ञापन
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान बॉलीवुड में कमबैक कर चुकी हैं और उनके हिस्से में एक और फिल्म आयी है. आपको बता दें कि करीब 17 साल बाद करीना कपूर करण जौहर के साथ काम करने जा रही हैं. करण और करीना के बीच कुछ समय से रिश्तों में खटास नजर आ रही थी जिसके कारण दोनों एक साथ काम नहीं कर रहे थे, लेकिन अब फिर से करण ने उन्हें अपनी अगली फिल्म के लिए अप्रोच किया है.
जानकारी मिली थी कि करीना के साथ इसमें अक्षय कुमार भी होंगे. लेकिन इसी फिल्म में दो और नाम जुड़ गए हैं. अक्षय कुमार और करीना कपूर साथ में पहले भी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं और अब करण की आने वाली फिल्म में फिर साथ दिखेंगे. पहले ये बात तय नहीं थी, लेकिन अब करण ने इस पर मुहर लगा दी है कि अक्षय और करीना साथ काम करेंगे. इसी के साथ करण ने ये भी बता दिया है कि फिल्म में दो और कलाकार जुड़ रहे हैं. अक्षय और करीना के साथ इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी काम करेंगे.
करण ने इस फिल्म के लिए उन दोनों को भी साइन कर लिया है. इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता करने जा रहे हैं, जिसमें दो कपल्स के रिलेशनशिप के सफर को बयां किया जायेगा. फिल्म में अक्षय और करीना मैरिड कपल के रूप में नजर आ सकते हैं. ये एक ऐसे मैरिड कपल हैं जो अपनी फैमिली प्लानिंग का सपना दिल में संजोये हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




