ePaper

VIDEO: ...और शूटिंग के दौरान अचानक ही खतरनाक स्टंट करने लगे अक्षय कुमार

Updated at : 15 Jul 2018 1:12 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: ...और शूटिंग के दौरान अचानक ही खतरनाक स्टंट करने लगे अक्षय कुमार

मुंबई : बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार ने पिछले दिनों ही अपनी बिग-बजट कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 4’ की शूटिंग शुरू की है. शूटिंग के शुरू होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म की तस्वीरें और वीडियो की भरमार हो गयी है. लगतार कोई न कोई कलाकार ‘हाउसफुल 4’ के सेट से ताजा तस्वीरें या वीडियो […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार ने पिछले दिनों ही अपनी बिग-बजट कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 4’ की शूटिंग शुरू की है. शूटिंग के शुरू होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म की तस्वीरें और वीडियो की भरमार हो गयी है. लगतार कोई न कोई कलाकार ‘हाउसफुल 4’ के सेट से ताजा तस्वीरें या वीडियो लोगों के साथ शेयर कर रहा है. इस क्रम को शनिवार को पूजा हेगड़े ने आगे बढ़ाया है.

ऋतिक रोशन की फिल्म ‘मोहनजोदाड़ो’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली पूजा हेगड़े ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें अक्षय कुमार जमीन से कई फीट ऊपर एक खतरनाक स्टंट करते दिख रहे हैं. वीडियो पोस्ट करते हुए पूजा ने लिखा है, ‘लंदन का एक सामान्य दिन या नहीं ?’

VIDEO

आपको बता दें कि फिल्म ‘हाउसफुल 4’ को डायरेक्टर साजिद खान बना रहे हैं और प्रोड्यूसर साजिद नडियाडवाला इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं. मीडिया में चल रही खबर के अनुसार फिल्म ‘हाउसफुल 4’ में दर्शकों को दो-दो समयों की कहानी देखने को मिलेगी. एक समय तो आज का ही होगा और दूसरा समय राजा-महाराजाओं का काल होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola