ePaper

मलाइका और अर्जुन ने कर दी ऐसी हरकत कि खुल गयी पोल, जानें पूरा मामला

Updated at : 11 Jul 2018 9:36 AM (IST)
विज्ञापन
मलाइका और अर्जुन ने कर दी ऐसी हरकत कि खुल गयी पोल, जानें पूरा मामला

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा के बीच अफेयर की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं. इन दोनों के बीच पनप रहे प्यार को हर जगह देखा जा सकता था. ऐसी खबरें थीं कि दोनों एक-दूसरे को बेइंतहा प्यार करने लगे हैं, लेकिन बोनी कपूर और सलमान खान की नाराजगी […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा के बीच अफेयर की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं. इन दोनों के बीच पनप रहे प्यार को हर जगह देखा जा सकता था. ऐसी खबरें थीं कि दोनों एक-दूसरे को बेइंतहा प्यार करने लगे हैं, लेकिन बोनी कपूर और सलमान खान की नाराजगी के बाद दोनों ने अपने इस रिश्ते को नकार दिया था और एक-दूसरे के साथ नजर भी नहीं आ रहे थे.

दोनों के दूर होने के बाद कहा जाने लगा था कि दोनों के बीच ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन अब इस कपल ने ऐसी हरकत कर दी कि इनके रिश्ते की पोल खुल गयी. खबरों की मानें तो, एक बार फिर मलाइका और अर्जुन कपूर अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में आ गये हैं. इन ​दोनों ने एक-दूसरे की फोटो को इंस्टाग्राम पर लाइक किया है जिससे लोगों को अब पता चल गया है कि दोनों के बीच कुछ भी खत्म नहीं हुआ है और वह अब भी एक-दूसरे के बरीब हैं.

ये हैं साउथ की ‘मलाइका अरोड़ा’, बोल्‍ड फोटोशूट में दिखा ऐसा अंदाज

ऐसी खबरें हैं कि अर्जुन ने अपने पिता बोनी कपूर की नाराजगी के बावजूद मलाइका से रिश्ता नहीं तोड़ा है, बल्कि अब भी वह उनके प्यार की गिरफ्त में हैं. गौर हो कि मलाइका का अरबाज खान से तलाक हो गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola