ePaper

रणबीर की अदाकारी के कायल हुए ये शख्‍स, 4 फिल्‍मों में कर चुके हैं साथ काम

Updated at : 03 Jul 2018 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
रणबीर की अदाकारी के कायल हुए ये शख्‍स, 4 फिल्‍मों में कर चुके हैं साथ काम

चेन्नई : रणबीर कपूर की फिल्‍म संजू बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्‍म ने तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. हर तरफ रणबीर की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. अब एक और शख्‍स उनकी अदाकारी के कायल हो गये हैं.‘संजू’ में पहली बार निर्देशक राजकुमार […]

विज्ञापन

चेन्नई : रणबीर कपूर की फिल्‍म संजू बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्‍म ने तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. हर तरफ रणबीर की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. अब एक और शख्‍स उनकी अदाकारी के कायल हो गये हैं.‘संजू’ में पहली बार निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ काम कर रहे अनुभवी सिनेमैटोग्राफर रवि वर्मन बायोपिक में संजय दत्त का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर से काफी प्रभावित हैं.

वर्मन ने कपूर के साथ चौथी बार काम किया है. इससे पहले उन्होंने ‘बर्फी ‘, ‘ तमाशा’ और ‘जग्गा जासूस’ जैसी फिल्मों में कपूर के साथ काम किया है. उन्होंने कहा , ‘‘ मैं जानता था कि रणबीर, संजू में अपनी भूमिका में शानदार प्रदर्शन देंगे.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ सेट पर मैंने संजय दत्त को नहीं देखा लेकिन मैंने देखा कि कैसे संजू का किरदार निभाकर रणबीर ने हर किसी को प्रभावित किया.’ वर्मन को ‘वेटयाडू विलयाडू’, ‘काटरू वेलियीदाई’ और ‘गोलियों की रासलीला राम – लीला’ जैसी फिल्मों में उनकी बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी के लिए जाना जाता है.

कपूर के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके वर्मन ने कहा कि अभिनेता कैमरे को अच्छी तरह समझते हैं. उन्होंने कहा , ‘रणबीर उन चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं जो लेंस और लाइटिंग को समझते हैं. वह आसानी से अपना किरदार निभाते है जिससे मेरा काम भी बहुत आसान हो जाता है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola