ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ आकाश अंबानी की मेहंदी में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और उनकी मंगेतर श्लोका मेहता की मेहंदी की रस्म कल शाम मुंबई में आयोजित की गयी . इस सेरेमनी में में दूल्हा-दुल्हन के अलावा जिसपर सबकी नजर थी वो हैं प्रियंका चोपड़ा और उनके ब्वॉय फ्रेंड निक जोनस. प्रियंका चोपड़ा कल ही निक जोनस के साथ […]
विज्ञापन
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और उनकी मंगेतर श्लोका मेहता की मेहंदी की रस्म कल शाम मुंबई में आयोजित की गयी . इस सेरेमनी में में दूल्हा-दुल्हन के अलावा जिसपर सबकी नजर थी वो हैं प्रियंका चोपड़ा और उनके ब्वॉय फ्रेंड निक जोनस.
प्रियंका चोपड़ा कल ही निक जोनस के साथ गोवा ट्रिप से लौटीं और शाम को वे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की प्री-एंगेजमेंट मेहंदी सेरेमनी में पहुंचीं. प्रियंका के साथ निक जोनस भी मौजूद थे. प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर भी एक तस्वीर शेयर की हैं जिसका कैप्शन दिया हैं ‘बधाई हो आकाश और श्लोका. बहुत खूबसूरत सेरेमनी थी. मेहंदी है रचने वाली. दोनों को ढेर सारा प्यार. प्री-प्री एंगेजमेंट पार्टी.’
प्रियंका और निक दोनों ने ही व्हाइट कलर के कपड़े पहने हुए थे. प्रियंका ने डिजाइनर एमी पटेल की डिजाइन की हुई साड़ी और निक व्हाइट कलर के कुर्ते-पायजामे में नजर आये.
अंबानी परिवार की होने वाली बहू यानी श्लोका मेहता ने ब्लू कलर का डिजाइनर लहंगा पहना था और आकाश ने एक साधारण सफेद कुर्ता पहना था. सोशल मीडिया पर मेहंदी की कुछ तस्वीरें भी सामने आयी हैं. फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार, आकाश और श्लोका का रिंग सेरेमनी इस महीने की 30 तारीख को होगा और इसे शाहरुख खान के द्वारा होस्ट किया जायेगा. आकाश और श्लोका की शादी दिसंबर में होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










