जानें किसने रणबीर कपूर को कह दिया ''बिगड़ैल बच्चा''

मुंबई : ‘नागिन 3’ फेम टीवी ऐक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इस वक्त अपनी दूसरी बॉलिवुड फिल्म ‘संजू’ की रिलीज को लेकर काफी उत्सुक है. फिल्म में अपने को-स्टार रणबीर कपूर को लेकर करिश्मा ने कहा कि उनके साथ काम करना शानदार रहा, लेकिन बातचीत के क्रम में करिश्मा ने रणबीर को बिगड़ैल बच्चा कह दिया… करिश्मा […]
मुंबई : ‘नागिन 3’ फेम टीवी ऐक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इस वक्त अपनी दूसरी बॉलिवुड फिल्म ‘संजू’ की रिलीज को लेकर काफी उत्सुक है. फिल्म में अपने को-स्टार रणबीर कपूर को लेकर करिश्मा ने कहा कि उनके साथ काम करना शानदार रहा, लेकिन बातचीत के क्रम में करिश्मा ने रणबीर को बिगड़ैल बच्चा कह दिया…
करिश्मा से जब एक कार्यक्रम के दौरान रणबीर कपूर के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह अद्भुत हैं, पूरी तरह से प्रफेशनल और बिगड़ैल बच्चे की तरह हैं. वह सेट पर बहुत मजे करते नजर आते हैं. उनके पास बहुत अच्छा ह्यूमर है. आगे करिश्मा ने कहा कि वह अच्छे तरीके से बात करते हैं और साथ काम करने के लिए वह बेहतरीन इंसान हैं.
बॉलिवुड में अगली फिल्म को लेकर जब करिश्मा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मेरे पास कई फिल्मों के ऑफर आये थे लेकिन अगर किसी फिल्म का कॉन्टेंट अच्छा नहीं है तो मैं उसे करने से परहेज करूंगी. गौर हो कि यह पहली बार नहीं है जब करिश्मा तन्ना सिल्वर स्क्रीन पर नजर आयीं हैं. इससे पहले मस्ती फैंचाइजी के दूसरे पार्ट ‘ग्रैंड मस्ती’ में भी नजर आ चुकीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




