ePaper

बचपन में ही ''स्वच्छ भारत अभियान'' से जुड़ गये थे अभिनेता रणवीर सिंह!

Updated at : 15 Jun 2018 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
बचपन में ही ''स्वच्छ भारत अभियान'' से जुड़ गये थे अभिनेता रणवीर सिंह!

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह वर्तमान समय में भले ही पर्दे पर पूरे दमखम के साथ नजर आते हों और फैन्स के फेवरेट हीरो हों लेकिन बचपन में वह भी हर बच्चे की तरह ही काफी क्यूट दिखते थे. गुरुवार को रणवीर ने अपनी स्कूल के दिनों की एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह वर्तमान समय में भले ही पर्दे पर पूरे दमखम के साथ नजर आते हों और फैन्स के फेवरेट हीरो हों लेकिन बचपन में वह भी हर बच्चे की तरह ही काफी क्यूट दिखते थे. गुरुवार को रणवीर ने अपनी स्कूल के दिनों की एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल है.

तस्वीर में रणवीर के हाथ में एक तख्ती नजर आ रही है जिसमें वह मुंबई के सफाई संघ के लिए वोट मांग रहे हैं. इस फोटो के साथ कैप्शन में रणवीर ने स्वच्छ भारत का भी उल्लेख किया है. आपको बता दें कि इन दिनों रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिंबा’ की चर्चा चारों ओर हो रही है. फिल्म में उनका काफी बदला हुआ लुक दिखायी दे रहा है.

रणवीर सिंह ने फिल्म में अपने इस लुक को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola